{"_id":"6abd7630e3971026b6056ffd","slug":"merchants-will-suffer-losses-due-to-upi-charges-anoop-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1667862-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीआई पर शुल्क से व्यापारियों को होगा नुकसान : अनूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीआई पर शुल्क से व्यापारियों को होगा नुकसान : अनूप
विज्ञापन
कानपुर। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई की ओर से बुधवार को मर्चेंट चैंबर हॉल सिविल लाइंस में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि यूपीआई पर शुल्क को लागू नहीं किया जाना चाहिए। इससे व्यापारियों को नुकसान होगा। कहा कि जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल 13 दिसंबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी व्यापारी महापर्व आयोजित कर रहा है। इसमें व्यापारी अपने अधिकारों की मांग को मजबूत करेंगे। संवाद कार्यक्रम में महर्ष गुप्ता को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। आभा पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष (महिला) बनाया गया है। आकाश जायसवाल युवा नगर अध्यक्ष और सत्यम जिला उपाध्यक्ष बने हैं। आशीष त्रिपाठी ने मंडल अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। इस मौके पर जेपी यादव, संदीप शुक्ला, रजत सिंह गौर, अनिल शुक्ला, मधु सिंह, कीर्ति अग्निहोत्री, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।