फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Merchant Navy officer duped of Rs 3.70 lakh on the pretext of getting him a job in secretariat

Kanpur: सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मर्चेंट नेवी के अफसर से 3.70 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Merchant Navy officer duped of Rs 3.70 lakh on the pretext of getting him a job in secretariat
ठगी - फोटो : अमर उजाला
सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर खुद को सचिवालय का कर्मचारी बताने वाले एक युवक ने मर्चेंट नेवी में नेविगेटिंग अफसर से 3.70 लाख रुपये की ठगी कर ली। फतेहपुर के सिविल लाइंस स्थित लक्ष्मी कालोनी निवासी सारांश मिश्रा मर्चेंट नेवी में नेविगंटिंग अफसर हैं। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में अपना इलाज कराने रामबाग स्थित फाॅर्च्यून क्लीनिक आए थे।
विज्ञापन


वहां उनकी मुलाकात शारदनगर निवासी अंबरीश श्रीवास्तव उर्फ दीपू से हुई। बातचीत के दौरान अंबरीश ने खुद को लखनऊ स्थित सचिवालय का कर्मचारी बताते हुए सचिवालय में लगवाने का झांसा दिया। इसके एवज में 3.70 लाख रुपये ले लिए। सारांश के मुताबिक जब काफी दिनों तक नौकरी नहीं लगी, तो उन्होंने अंबरीश ने अपने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने उन्हें रकम वापस देने का विश्वास देते हुए एक लाख और 2.70 लाख की दो बैंकों की चेक दे दी। कुछ दिन बाद उन्हें सचिवालय नियुक्त पत्र दिया। वह नौकरी ज्वाइन करने सचिवालय गए तो पत्र फर्जी होने का पता चला। अंबरीश की दी चेकों को बैंकों में लगाया, तो वह बाउंस हो गईं। बजरिया थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अंबरीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed