{"_id":"69503fcf86e709473e00281a","slug":"mentally-ill-labourer-crushed-to-death-by-truck-kanpur-news-c-220-1-akb1006-135988-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानसिक बीमार मजदूर की ट्रक से कुचल कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानसिक बीमार मजदूर की ट्रक से कुचल कर मौत
Sun, 28 Dec 2025 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के छतेनी और हांसेमऊ के बीच झांसी-कानपुर हाईवे पर पैदल जा रहे व्यक्ति को शुक्रवार रात वाहन ने टक्कर मार कुचल दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चेहरे से उसकी पहचान कर परिवार के लोगों को जानकारी दी। मौके पर आए परिजनों ने मृतक को मानसिक बीमार होने की बात बताई है।
घटना स्थल पर पहुंचे बरौर निवासी छोटे और पप्पू ने मृतक की पहचान भाई महेंद्र उर्फ गुड्डू (45) के रूप में की। छोटे ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष से भाई मानसिक बीमार थे। जिनका कानपुर के चिकित्सक से इलाज चल रहा है। वह पल्लेदारी-मजदूरी कर लेते थे। शुक्रवार शाम को घर से बिना बताए साइकिल लेकर निकले थे। रात तक नहीं लौटने पर तलाश की। शनिवार सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली।
गुड्डू चार भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी होने पर गुड्डू की पत्नी निशा और चारों पुत्रियों के साथ परिजन बिलखते रहे। इधर परिजन व कुछ लोगों ने रात भर शव से ऊपर से वाहन निकलने की बात कही। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शरीर में कुछ बचा ही नहीं है। सिर का हिस्सा बचा था, चेहरा से घर वालों ने पहचान की है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।