फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mental patient tied with bed during treatment in kanpur

संवेदनहीनता: मानसिक बीमार को हैलट में बेड से बांधकर छोड़ा, वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन

Wed, 02 Jun 2021 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Jun 2021 07:34 PM IST
सार

हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना ने बताया कि उसे मनोरोग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही झांसी के रोगी का शव सात घंटे पड़े रहने के मामले में ड्यूटी स्टाफ से जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन
mental patient tied with bed during treatment in kanpur
हैलट अस्पताल कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हैलट अस्पताल में एक बार फिर संवेदनहीनता सामने आई है। वार्ड नंबर एक में मानसिक रूप से बीमार एक रोगी को बेड से बांधकर छोड़ दिया गया। उसकी देखरेख के लिए कोई नहीं था। रोगी का वीडियो वायरल होने के बाद हैलट प्रबंधन ने मनोरोग वार्ड नंबर 16 में उसे शिफ्ट किया।
विज्ञापन


उसका इलाज डॉ. गणेश शंकर के अंडर में शुरू हो गया है। रोगी को लावारिस में कोई भर्ती करा गया था। उसकी उम्र 32 साल के करीब है। उसे वार्ड एक में अकेला भर्ती कर दिया गया। वह भागे न इसलिए उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। हैलट की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति सक्सेना ने बताया कि उसे मनोरोग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके साथ ही झांसी के रोगी का शव सात घंटे पड़े रहने के मामले में ड्यूटी स्टाफ से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed