यूपी में हुईं कुछ शादियों ने पूरे देश को अपनी ओर आकर्षित किया। ये शादियां किसी बड़े घरानों से संबंधित नहीं थीं, फिर भी इन्होंने पूरे देश में शोहरत बटोरी। साथ ही यहां एक ऐसी अर्थी भी उठी जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आगे की स्लाइड्स में देखिए फेमस हुई शादियों और देश को हिलाकर रख देने वाली एक एसपी की आत्महत्या से जुड़ी तस्वीरें...
27 जून 2018- शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है जिसे यादगार बनाने के लिए वर और वधू दोनों पक्ष हर संभंव प्रयास करतें हैं।
हर दूल्हा शादी में अपने लिए लग्जरी से लग्जरी कार का इंतजाम करता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी बारात से रूबरू कराते हैं जिसे देखकर न केवल आप अचंभित हो सकते हैं बल्कि इससे आपको एक सीख भी मिलेगी।
यूपी के बुंदेलखंड में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की चौतरफा होड़ के बीच दुर्गम क्षेत्र में आबाद एक गांव में प्रकृति और पर्यावरण का शानदार सम्मान किया गया।
कोशिश छोटी, पर महत्वपूर्ण थी। नरैनी क्षेत्र के मोहनपुर खलारी गांव में किसान संतोष कुमार पटेल ने अपनी बेटी प्रीति की शादी के सारे आयोजन और रस्में प्रकृति को समर्पित होकर किए थे।