{"_id":"5c13d927bdec225a2a118b56","slug":"memorable-and-unforgettable-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS 'कैसे होगी बेटी की शादी' ये सोच उदास था पिता...तभी आ गए '15 फरिश्ते', सब बोले- बेहद यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS 'कैसे होगी बेटी की शादी' ये सोच उदास था पिता...तभी आ गए '15 फरिश्ते', सब बोले- बेहद यादगार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 15 Dec 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेटी के हाथ पीले करने के सपने पैसों की तंगी से पूरे न कर पाने वाले पिता की झोली अचानक फरिश्ता बनकर आए युवकों ने भर दी। इन युवकों ने पुरोहित पिता की बेटी को न केवल मुंहबोली बहन बनाया, बल्कि 15 युवकों की टीम ने 60 हजार रुपये भी जुटाए। बृहस्पतिवार शाम जालौन के ममता गेस्ट हाउस में जब शहनाई बजी तो पुरोहित की आंखों से आंसुओं के सैलाब के साथ ही मुंह से आशीर्वाद के झरने भी फूटे।
2 of 5
शादी
- फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है यूपी के जालौन जिले में कोतवाली क्षेत्र के लौना रोड मोहल्ले में रहने वाले अशोक द्विवेदी की। पुरोहिती करने वाले अशोक द्विवेदी की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। दोनों बेटे 12 से 13 साल के हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पुरोहिती से गुजर-बसर चलती है। गोसंरक्षा से जुड़े ओमकार ठाकुर ने बताया कि करीब 15 दिन पहले वह अपने साथी रघुराज सिंह के साथ परचून की दुकान पर खड़े थे। अशोक द्विवेदी दुकानदार से बड़ी बेटी प्रिया की शादी की चर्चा कर रहे थे। कह रहे थे कि किसी तरह शादी तो तय कर दी, पर रुपयों की कमी ने समस्या खड़ी कर दी है।
3 of 5
शादी
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर ने बताया कि पुरोहित ने दुकानदार से यहां तक कहा कि अगर बारात दरवाजे पर आ गई तो डूब मरने के सिवा और कोई रास्ता न बचेगा। यह कहते-कहते पुरोहित फफक पड़े। बस उसी पल ठाकुर के दिल में आया कि अपने दोस्तों संग अपनी मुंहबोली बहन की शादी का जिम्मा वे लोग उठाएंगे और उन्होंने पुरोहित के कंधे पर हाथ रखकर शादी की जिम्मेदारी का वचन दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शादी
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को प्रिया की बारात आई और घोड़ी पर बैठे दूल्हे रविंद्र को उतारने के लिए एक दो नहीं, बल्कि प्रिया के दस-पंद्रह भाइयों के हाथ आगे बढ़े। शुक्रवार को विदाई के वक्त भी प्रिया और उसका पूरा परिवार इन युवाओं को बार-बार दुआएं दे रहा था। युवाओं ने शादी में तमाम उपहार देकर बहन को विदा किया।
विज्ञापन
5 of 5
शादी
- फोटो : अमर उजाला
टीम प्रमुख ओमकार और रघुराज ने नवदंपति को एक सदाबहार का पौधा उपहार देकर आशीर्वाद दिया और कहा कि जिस तरह से यह पौधा फलेगा, उसी तरह उनके जीवन में खुशहाली आएगी। उन्होंने बताया कि यह पौधा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी है। ओमकार के मुताबिक, लोग लाखों का सामान तो उपहार में देते हैं, साथ ही उन्हें वर वधू को एक पौधा भी देना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।