फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Member of Parliament-MLA sports competition in Cantonment assembly constituency starts tomorrow

Kanpur News: कैंटोनमेंट विधानसभा में सांसद-विधायक खेल स्पर्धा कल से

Tue, 11 Nov 2025 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Member of Parliament-MLA sports competition in Cantonment assembly constituency starts tomorrow
कानपुर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में कैंटोनमेंट विधानसभा के तहत सांसद-विधायक खेल स्पर्धा 12 से 14 नवंबर तक होगी। इसमें कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं पुरुष व महिला दोनों वर्गों में स्पर्धाएं होंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी जिला युवा कल्याण और प्रादेशिक विकास अधिकारी आरती जायसवाल ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर विजयी खिलाड़ी आगामी सांसद स्तर की खेल स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


इच्छुक प्रतिभागियों के लिए युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। खिलाड़ी yuvasaathi.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्म तिथि से संबंधित प्रमाणपत्र साथ लाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 12 नवंबर शाम पांच बजे तक है। सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन केंद्रीय विद्यालय संख्या-10 कैंटोनमेंट और ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed