फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mega block begins, Lucknow route buses leave full

Kanpur News: मेगा ब्लॉक शुरू, भरकर गईं लखनऊ रूट की बसें

Fri, 03 Apr 2026 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Mega block begins, Lucknow route buses leave full
कानपुर। गंगाघाट रेलवे ब्रिज पर ट्रैक मरम्मत का कार्य गुरुवार सुबह शुरू हो गया। 42 दिन के मेगा ब्लॉक के पहले दिन तय समय से करीब 45 मिनट लेट (10:15 से शाम 05.45 बजे) तक काम चला। ट्रेन संचालन दिन में पौने आठ घंटे बंद रहा। इससे रोडवेज बसों में यात्रियों का भार बढ़ गया। लखनऊ की बसें सामान्य दिनों की तुलना में पूरी भरकर गईं। ट्रेनों के डायवर्जन और निरस्त होने से करीब 2200 यात्रियों ने अपने टिकट लौटाए।
विज्ञापन

रेलवे के इस मेगा ब्लॉक से 54 ट्रेनों पर आंशिक प्रभाव पड़ा और 17 मेमू ट्रेनें निरस्त हुईं। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस और अयोध्या वंदेभारत सहित 12 ट्रेनें गाजियाबाद, मुरादाबाद होते हुए अपने गंतव्य जाएंगी। इससे यात्रियों को आंशिक विलंब से पहुंचना होगा। यह समस्या अब 13 मई तक बनी रहेगी। दैनिक मेमू निरस्त होने से सेंट्रल स्टेशन पर यात्री भार कम रहा। सुबह से दोपहर बारह बजे तक यह स्थिति बनी रही। झकरकटी बस अड्डा के एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कि हर 15 मिनट में लखनऊ की बस उपलब्ध है। यात्री भार बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


टैक्सियां भी फुल होकर गईं, किराया बढ़ा

सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइड घंटाघर से सुबह निजी वाहन सवारियां लेकर लखनऊ गए। इन टैक्सियों का किराया 180 से 200 रुपये तक रहा। कुछ यात्री उन्नाव तक टैक्सी से गए। इनमें अधिकतर नौकरीपेशा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed