फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting

आग से झुलसी बच्ची की मौत

Mon, 01 Feb 2021 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
meeting
कानपुर देहात जिले के मूसानगर में आत्मदाह के प्रयास में झुलसे पीड़ित के पिता से बात करते सपा जिलाध - फोटो : PUKHRANYA
मूसानगर (कानपुर देहात)। मूसानगर बांगर में कब्रिस्तान के पास निर्माण कार्य को लेकर आत्मदाह करने की कोशिश में दंपति व छह बच्चे झुलस गए थे। सभी का लखनऊ के केजीएमसी में चल रहा था। रविवार की शाम इनमें से एक तीन साल की बच्ची का मौत हो गई। सूचना आते ही गांव में परिजन बिलख उठे।
विज्ञापन

कब्रिस्तान की जमीन के पास हो रहे निर्माण कार्य के चलते मूसानगर बांगर गांव निवासी गुलफान ने अपने छह बच्चों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की थी। रविवार को लखनऊ केजीएमसी में उपचार के दौरान चांदतारा (3) की मौत हो गई। गांव में सूचना आते ही घर में मौजूद बाबा हमीद और दादी का रो-रो करबुरा हाल हो गया। नातिन की मौत की खबर के बाद से वृद्ध दंपति बेसुध हो गए। जिनको मौजूद लोग ढांढस बंधाते रहे। इधर, सपा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने परिजनों को विश्वास दिलाया हे कि मासूम का शव यहीं आएगा। उन्होंने मंगलवार को फिर आने की बात कही है।
विज्ञापन

सपा प्रतिनिधि मंडल ने निष्पक्ष जांच की मांग की
मुक्ता देवी मंदिर गेट के पास निर्माण कार्य का विरोध कर दंपति ने अपने छह बच्चे के साथ आत्मदाह की कोशिश की थी। जिसमें सभी गंभीर रूप से झुलस गए। इसी मुद्दे पर रविवार को सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में आकर परिजनों से मुलाकात कर और निष्पक्ष जाचं कराए जाने की मांग की। कहा कि रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपने को कहा। रविवार को सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पहले घटना स्थल पहुंचा। वहां पर कब्रिस्तान के पास कराए गए निर्माण कार्य को देखा। सपा विधायक इरफान सोलंकी और अमिताभ बाजपेयी ने पीड़ित के पिता हमीद से मिलकर परिवार का हालचाल जाना। कहा कि समाजवादी पार्टी पीड़ित के परिवार के साथ कंधे कंधा मिला कर खड़ी है। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार बारह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल घटना की जानकारी करने के लिए आया है। उन्होंने आत्मदाह के लिए प्रशासन और भाजपा नेता को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed