{"_id":"602978a18ebc3ee960756dfd","slug":"meeting-akbarpur-news-knp611901380","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने 130 दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने 130 दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल
विज्ञापन
दिव्यांग को ट्राईसाइकिल देते प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता मौजूद सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कोई भी व्यक्ति दिव्यांग नहीं होता। दिव्यांगों ने देश में कई बार परचम लहराया है। यह बात माती ईको पार्क में नगर विकास मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कही। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री ने 130 ट्राईसाइकिल व 174 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरति किए।
माती के ईको पार्क में रविवार को जिले के दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व सहायक उपकरण बांटे गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार में दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाकर मजबूत बनाया है। साथ ही सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश चौहान ने कहा कि दिव्यांगों ने हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अगर इच्छा शक्ति है तो सफलता में दिव्यांगता आड़े नहीं आती है। कार्यक्रम में दिव्यांगों को उपकरण के साथ प्रमाण पत्र भी बांटे गए। कार्यक्रम में मौजूद सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला, भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार ने भी दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम पंकज वर्मा, सतेंद्र भदौरिया, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
रैक प्वाइंट बनाने की पैरवी करेंगे प्रभारी मंत्री
जिले में पिछले कई सालों से ठंडे बस्ते में पड़े रेलवे रैक प्वाइंट व बफर गोदाम का मुद्दा प्रभारी मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के सामने उठा। इससे किसानों की आय दोगुनी होने में ग्रहण लगा है। इसपर प्रभारी मंत्री ने कहा कि डीएम के माध्यम से मामले को शासन के सामने फिर उठाया जाएगा और वह इसकी खुद पैरवी करेंगे। रेलवे स्टेशन चिह्नित न होने से रैक प्वाइंट नहीं बन पा रहा है। इसके अलावा जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए जांच सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही।