फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting

चौपाल लगाकर डीएम ने वारिसों को बांटी खतौनी

Fri, 15 Jan 2021 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
meeting
महिला को खतौनी देते डीएम मौजूद एसपी व एसडीएम। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। गुरुवार को मंगलपुर में वरासत अभियान के तहत चौपाल लगाकर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने निशुल्क खतौनी, कंबल व आवासों के प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने खतौनी में वारिसों का नाम छूटने पर संबंधित लेखपालों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पहले लोग खतौनी में वारिस का नाम दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर काटते थे, लेकिन मुख्यमंत्री के निर्देश पर 15 दिसंबर से 15 फरवरी 2021 तक वरासत अभियान चलाया जा रहा। वारिस का नाम दर्ज कर निशुल्क खतौनी उपलब्ध कराई जा रही है। डीएम ने मंगलपुर की रानी देवी, विक्रम सिंह, शिवपाल, खमहैला के अतुल कुमार, शैलेंद्र त्रिपाठी समेत 20 लोगों को खतौनी दी। बाद में 301 लोगों को खतौनी दी गई। इसी तरह डीएम ने मंगलपुर की राजरानी, राधा, फूलमती समेत दस जरूरतमंदों को कंबल दिए। दो सौ लोगों को कंबल बांटे गए। इसी तरह 24 लोगों को आवास प्रमाण पत्र दिए गए। चौपाल में एसपी केशव कुमार चौधरी ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। डीएम व एसपी ने राजस्व, बाल विकास, कृषि, बिजली, पशुपालन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के लगे स्टालों को देखकर जानकारी ली।
विज्ञापन

डेरापुर एसडीएम आरके राजबंशी, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, तहसीलदार लाल सिंह, नायब तहसीलदार जगरूप सिंह, बीईओ ज्ञानप्रकाश अवस्थी, एडीओ पंचायत रजनीश वर्मा, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक झींझक के अध्यक्ष अनिल भदौरिया, वरुण चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed