सिकंदरा (कानपुर देहात)। नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को बोर्ड की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन मुन्नी बेगम ने कहा कि कंबल वितरण के लिए पात्रों की सूची प्रत्येक वार्ड वार बनाई जाए। सार्वजनिक स्थानों पर रात में अलाव जलवाने के निर्देश दिए। बताया कि जल्द ही नगर पंचायत में वातानुकूलित शव बाक्स लगवाने की बात कही।
बैठक के दौरान चेयरमैन ने सभी सभासदों से कहा कि प्रत्येक वार्ड में गरीब पात्रों को कंबल वितरण के लिए चिह्नित कर लें। जिससे ठंड से बचाव के लिए उनकी मदद की जा सके। अलाव जलवाने पर भी चर्चा हुई। चेयरमैन ने कहा कि किसी की मौत होने पर उसके रिश्तेदारों व परिजनों के आने का इंतजार करना होता है। कई-कई घंटे शव रखना पड़ता है। सुरक्षित शव रखने के लिए नगर में वातानुकूलित बाक्स रखा जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र में निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारों का पंजीकरण बोर्ड की मंजूरी के बाद किया गया। कस्बा के रैन बसेरा में साफ सुथरी व्यवस्था के लिए कहा गया। नगरीय क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। बैठक में उमाशंकर शुक्ला, विनोद नायक, प्रदीप माहौर, विमला, नगमा बेगम, अनीता, सुमन देवी, शिवकुमार, श्याम सिंह, मोहम्मद अबरार, अमित मिश्रा, श्याम नरायण यादव, विकास बाबू, मुन्ना खां आदि मौजूद रहे।