फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting

गुजरात के राज्यपाल ने गो-आधारित खेती पर दिया जोर

Tue, 06 Oct 2020 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
meeting
कलेक्ट्रेट एनआईसी में गुजरात के राज्यपाल की वीसी में मौजूद अधिकारी व किसान - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सोमवार को जिले के कृषि अधिकारी समेत किसानों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती पर जोर दिया। किसानों को बताया कि इस तरीके से खेती करने से शुद्ध उपज के साथ आमदनी दो गुनी होती है।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जिले के अधिकारी समेत किसानों को खेती के गुर सिखाए। उन्होंने प्राकृतिक खेती पर बल दिया। कहा कि वर्तमान में फसल में रसायनिक चीजों के प्रयोग से खाद्यान्न दूषित हो रहा है। साथ ही भूमि बंजर हो रही है। लोगों में बीमारियां बढ़ गई हैं। इसलिए किसानों को अब गो-आधारित खेती करनी चाहिए। इसमें गाय के गोबर, मूत्र आदि से खेती की जाती है। देश के कई हिस्सों में किसान गो-आधारित खेती कर रहे हैं, और सफल भी हुए है। उन्होंने मौजूद किसानों से भी इस तरीके से खेती करने की सलाह दी। इससे शुद्ध खाद्यान्न के साथ आमदनी भी बढ़ेगी। इस दौरान उपकृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, किसान बाबू लाल निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed