फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Meerut defeated Kanpur in the second UP Deaf Cricket Tournament

Kanpur News: द्वितीय उप्र डेफ क्रिकेट प्रतियोगिता में मेरठ ने कानपुर को हराया

Mon, 13 Apr 2026 01:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Meerut defeated Kanpur in the second UP Deaf Cricket Tournament
कानपुर। द्वितीय उत्तर प्रदेश डेफ क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रविवार को फूलबाग स्थित क्राइस्टचर्च मैदान पर खेला गया। मैच में मेरठ ने कानपुर को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर की टीम निर्धारित 15 ओवरों में 110 रन ही बना सकी। टीम से अर्पित ने 31 रन, मो. कलीम ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में दुर्गेश यादव ने चार, श्रीकांत मिश्रा ने तीन झटके। जवाब में उतरी मेरठ की टीम ने 11 ओवर में नौ विकेट पर 113 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में दुर्गेश यादव ने 28 रन, मोहित शर्मा ने 12 रन का योगदान दिया। वहीं, गेंदबाजी में अभिषेक तिवारी, प्रशांत और आबिद खान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच दुर्गेश यादव को चुना गया। मेरठ के दुर्गेश को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कानपुर के अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। मुख्य अतिथि मोहित वैद्य ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। संचालन आयोजन सचिव शालिनी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर अनिल कपूर, सौरभ श्रीवास्तव, बलराम सिंह, डॉ. अभिषेक बाजपेई, मनोज अग्रवाल समेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed