फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   medicine, oxygen, ambulance were charge a lot then dial 112, Kanpur Commissionerate initiative

मुनाफाखोरी पर लगाम: दवाई, ऑक्सीजन, एंबुलेंस वाले करें वसूली तो डायल करें 112, कानपुर कमिश्नरेट की पहल

Tue, 27 Apr 2021 10:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 27 Apr 2021 10:24 PM IST
सार

कोरोना महामारी की आपदा को अवसर में बदल रहे लोगों की अब खैर नहीं। राशन, मेडिकल समेत कई दुकानों पर एकाएक वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में मुनाफाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए कानपुर कमिश्नरेट ने अनोखी पहल की है।

विज्ञापन
medicine, oxygen, ambulance were charge a lot then dial 112, Kanpur Commissionerate initiative
ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लाइन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अगर आपसे कोई दवाइयों के पैसे एमआरपी से अधिक मांगे, ऑक्सीजन की कालाबाजारी करे या एंबुलेंस वाले ज्यादा पैसे वसूलें तो आप 112 नंबर डायल कर शिकायत कर सकते हैं। सूचना पर पुलिस पहुंचेगी और कालाबाजारी करने वाले पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना काल में पुलिस प्रशासन के पास ऐसी तमाम शिकायतें पहुंच रही हैं। डीएम ने एक दिन पहले एक अस्पताल और एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि यूपी 112 ने हम आ रहे हैं अभियान की शुरुआत की है। इस संबंध में सभी को जागरूक करने के लिए मेडिकल स्टोर, अस्पतालों, ऑक्सीजन की एजेंसियों में पोस्टर आदि लगाए गए हैं। सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों को जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि जो भी शिकायतें आएंगी, उसमें सीधे एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। यह समय महामारी का है। ऐसे समय में ऐसा कृत्य मानवता के खिलाफ है। कालाबाजारी के मामलों में गैंगस्टर और एनएसए भी लगाया जाएगा। 

खुफिया और एलआईयू भी हुई सक्रिय
शहर में खुफिया और एलआईयू को सक्रिय कर दिया है। ये टीमें अलग-अलग जगहों पर जाकर इनपुट जुटा रही हैं। साक्ष्य जुटाकर ये टीमें कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा कालाबाजारी आदि करने वालों को रंगेहाथ पकड़ने का भी प्रयास जारी है। 

यहां भी कर सकते हैं शिकायत
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यूपी 112 के अलावा सीधे थाने, एसीपी, डीसीपी, एडिशन सीपी या पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की जा सकती है। सीधे उनके सीयूजी नंबर पर कॉल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed