{"_id":"5e387c7d8ebc3e4b303c9351","slug":"medicine-agent-kiddnapped-kanpur-news-knp5423429135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉ अधिकारी बता दवा एजेंट का अपहरण किया, मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉ अधिकारी बता दवा एजेंट का अपहरण किया, मुठभेड़ में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में दवा मार्केट से एक शातिर ने फिल्मी स्टाइल में खुद को रॉ अधिकारी बताकर दवा एजेंट को बुलेट से अगवा कर लिया। बाद में परिजनों को फोन कर दस लाख की फिरौती मांगी। रविवार रात सीपीसी माल गोदाम में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच बदमाशों को दबोच कर दवा एजेंट को मुक्त कराया। मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी जबकि हाथ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। वारदात में दवा एजेंट के एक करीबी के शामिल होने का पता चला है। आरोपियों के पास से दो तमंचे व छह कारतूस रॉ अधिकारी व आईपीएस (एसीपी) के फर्जी आईडी कार्ड, आईबी अधिकारी की फर्जी मुहरें व लेटरपैड मिले हैं।
दवा मार्केट में शनिवार शाम करीब चार बजे चकेरी के जगईपुरवा निवासी दवा एजेंट पिंटू गुप्ता के पास बुलेट से आए शख्स ने पहले खुद को रॉ एजेंट बताया। फिर पिंटू से कहने लगा कि तुम नशीली दवाओं का कारोबार करते हो, इसलिए तुमको गिरफ्तार किया जाता है। साथ में दो बाइकों से आए चार साथियों की मदद वह पिंटू को अगवा करके बुलेट से शुक्लागंज स्थित एक निर्माणाधीन मकान में ले गये। देर शाम पौने छह बजे करीब बदमाशों ने पिंटू के भाई कृष्ण कुमार गुप्ता को फोन कर दस लाख की फिरौती मांगी। कृष्ण कुमार के असमर्थता जताने पर बदमाशों ने सात लाख की डिमांड की। आखिर में चार लाख में पिंटू को छोड़ने का सौदा तय हुआ।
एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कृष्ण कुमार की सूचना पर सर्विलांस की मदद से रविवार रात बदमाशों को लोकेशन ट्रेस करके पुलिस ने सीपीसी माल गोदाम में दबिश दी। वहां बदमाशों ने गोली चला दी जिसमें सिपाही रविंद्र कुमार घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी अमरोहा के धनौरा मंडी के ढींगरा निवासी सतेंद्र कुमार उर्फ सत्य प्रकाश के पैर में गोली लगी। फिर पांचों को गिरफ्तार करके पिंटू को मुक्त कराया गया। एसपी ने बताया कि सतेंद्र कुमार उर्फ सत्य प्रकाश राजस्थान के धौलपुर नगर निगम में संविदा पर पंप आपरेटर है। वारदात में शामिल फेथफुलगंज निवासी उसके चार साथी मोहम्मद फैसल, बच्चा, सूरज जायसवाल और मोहम्मद कासिम हैं। पांचों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बांधकर पीटा, सर्विलांस से धरे गए
पिंटू ने बताया कि बाइक पर बैठाते ही पीछे बैठे युवक ने उसके तमंचा सटा दिया, जिससे वह शोर नहीं मचा सका। फिर शुक्लागंज स्थित फैसल के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बांधकर जमकर पीटा और फिरौती के लिए भाई को कॉल की। रविवार शाम बदमाश सीपीसी माल गोदाम ले आए। यहां से भी फिरौती की कॉल की। कलक्टरगंज इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि लगातार मोबाइल ऑन होने की वजह से सर्विलांस टीम बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करती रही। तड़के तकरीबन साढ़े तीन बजे पुलिस ने गोदाम में दबिश देकर पांचों को गिरफ्तार किया।