फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical students were given information about women's safety.

Kanpur News: मेडिकल छात्राओं को महिला सुरक्षा की जानकारी दी

Thu, 25 Sep 2025 05:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
Medical students were given information about women's safety.
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में छात्राओं और डॉक्टरों को मिशन फेज-5 के संबंध में जानकारी दी गई। इस मौके पर महिला सुरक्षा, बचाव और शासन की हेल्प लाइन के संबंध में बताया गया। इसके साथ ही कम्युनिटी पुलिसिंग के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन थाना स्वरूपनगर पुलिस के सहयोग से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान सेवा पखवाड़े के तहत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर हेल्प लाइन नंबर-112, 108, 181, 1076, 1090, 1098 की जानकारी दी गई और संकट के समय इनके प्रयोग के संबंध में बताया गया। इसके साथ ही नारी सशक्तीकरण के चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, सामूहिक विवाह योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना आदि के संबंध में बताया गया। साइबर अपराधों से संबंधित घटना होने पर साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इस मौके पर कैंपस प्रभारी डॉ. संतोष बर्मन तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed