फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical store's license canceled for selling color in water in the name of sanitizer, case against operator

सैनिटाइजर के नाम पर पानी में रंग मिलाकर बेचने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त, संचालक पर केस

Fri, 11 Feb 2022 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Medical store's license canceled for selling color in water in the name of sanitizer, case against operator
कानपुर देहात। सैनिटाइजर के नाम पर पानी में रंग मिलाकर बेचने के मामले में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त करने के साथ संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, एक अन्य मेडिकल स्टोर संचालक ने हिमाचल प्रदेश की एक दवा कंपनी के पार्टनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने रसूलाबाद कहिंजरी के शुक्ला मेडिकल स्टोर में 20 दिन पहले छापा मारकर हैंड सैनिटाइजर का सैंपल लिया था। जांच रिपोर्ट में सैनिटाइजर के नाम पर पानी में रंग और कुछ केमिकल मिलाकर बेचने की जानकारी हुई। ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने बताया कि मामले में मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर संचालक संजय कुमार शुक्ला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इसी तरह रसूलाबाद के ही जयदीप मेडिकल स्टोर से हिमाचल प्रदेश की कंपनी जीएनबी मेडिका लैब्स की दवा का सैंपल लिया गया था। औषधि विभाग की प्रयोगशाला में जांच कराई तो यह भी मानक के अनुरूप नहीं मिली। इस पर जयदीप मेडिकल स्टोर के संचालक मनोज कुमार मिश्रा ने कंपनी के पार्टनर अनिल कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed