{"_id":"62d260dc165b254dba028c88","slug":"medical-school-is-being-built-at-iit-kanpur-education-minister-laid-the-foundation-stone-of-super-specialty-hospital-said-baba-ji-has-kept-the-atmosphere-tight","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Kanpur: शिक्षा मंत्री ने रखी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला, बोले- बाबा जी ने माहौल टाइट कर रखा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Kanpur: शिक्षा मंत्री ने रखी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला, बोले- बाबा जी ने माहौल टाइट कर रखा है
Sat, 16 Jul 2022 12:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:30 PM IST
सार
आईआईटी कानपुर में आज गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी और यदुपति सिंघानिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी गई। इस समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर इंजीनियरिंग संग मेडिकल की भी पढ़ाई करने के उद्देश से आईआईटी संस्थान में शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी और यदुपति सिंघानिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी।
विज्ञापन
इस दौरान 100 करोड़ का दान देने वाले आईआईटी के पूर्व छात्र और इंडिगो के को-फाउंडर राकेश गंगवाल और 60 करोड़ का दान देने वाले जेके सीमेंट लि. के हाई चेयरमैन डॉ. निधिपति सिंहानिया, एमडी राघवपत सिंहानिया और चेयरपर्सन सुशीला देवी सिंहानिया, पूर्व छात्र और 18 करोड़ देने वाले हेमंत जालान सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाबा जी ने माहौल टाइट कर रखा है
आईआईटी कानपुर में संबोधित कर रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि कानपुर आईआईटी के बच्चों को शायद वो सुविधाएं नहीं मिली जो मिलनी चाहिए। मेट्रो सिटी में जैसे युवावस्था सब लड़के लड़कियां बाहर घूमना जाते है, लेकिन यूपी में तो, बाबा जी माहौल टाइट कर रखा है। ये सुनते ही माहौल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन