{"_id":"60b538d48ebc3e5563719b80","slug":"medical-rape-confirmed-one-accused-arrested-akbarpur-news-knp6315028111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल में रेप की पुष्टि, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल में रेप की पुष्टि, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रसूलाबाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से तीन दिन पूर्व सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। रविवार को मामला सामने आने के बाद नाबालिग का मेडिकल कराया गया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। वहीं नामजद तीन आरोपियों में एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी का शव सोमवार को फंदे से लटका मिला, अभी भी उनका एक साथी फरार चल रहा है।
रसूलाबाद के एक गांव में तीन दिन पहले एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की घटना रविवार को सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मां की तहरीर पर गांव के दो युवक सहित कन्नौज के एक रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दूसरे दिन नामजद एक आरोपी का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं पुलिस ने तालग्राम कन्नौज के नामजद आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, गांव का मुख्य आरोपी वीर सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट में नाबालिग के साथ रेप होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन
अब पुलिस ने उसकी उम्र का पता लगाने के लिए जांच कराने को जिला अस्पताल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि गैंगरेप के मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। जल्द उसको भी पकड़ लिया जाएगा।