फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical College Kanpur Assault case

मेडिकल कॉलेज मारपीट मामलाः 32 इंटर्न को फिर जारी होंगे नोटिस, जूनियर डॉक्टरों ने की थी मारपीट

Sat, 12 Jan 2019 11:13 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 12 Jan 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Medical College Kanpur Assault case
डेमो
मारपीट मामले में 26 इंटर्न ने कानपुर मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी के समक्ष शपथ पत्र के साथ अपने बयान दिए हैं। अभी 32 के बयान नहीं आए हैं। कमेटी को बताया गया कि कुछ इंटर्न छुट्टी पर घर गए हैं तो कुछ की अस्पताल में ड्यूटी लगी है। तय किया गया कि सोमवार को दूसरी बार बयान देने न आने वाले इंटर्न को फिर नोटिस जारी होंगे। उनके बयान मंगलवार को लिए जाएंगे। इसके बाद कमेटी आरोपी जूनियर डॉक्टरों के बयान दर्ज करेगी। 
विज्ञापन


यूजीसी और महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा ने जूनियर डॉक्टरों व इंटर्न छात्रों के झगड़ा प्रकरण में साक्ष्यों के साथ रिपोर्ट मांगी है। यूजीसी ने पहली रिपोर्ट को नाकाफी बताया था। कहा था कि अगर सीनियर, जूनियरों को मारते हैं तो उसे रैगिंग माना जाएगा। कमेटी ने शनिवार को 26 इंटर्न छात्रों से शपथ पत्र पर बयान लिए।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इनमें से कई ने घटना की जानकारी से ही इंकार किया है। इसके पहले छह छात्रों से बयान लिए गए थे। उसमें एक ने घटना के वक्त अपनी मौजूदगी स्वीकारी थी। एंटी रैगिंग कमेटी के उपाध्यक्ष कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महेंद्र ने बताया कि अभी आधे से अधिक छात्रों के बयान बाकी हैं। इन्हें दो शपथ पत्रों के साथ बयान देने के लिए दो मौके और दिए जाएंगे। फिर जूनियर डॉक्टरों के बयान के बाद रिपोर्ट यूजीसी को भेजी जाएगी। बयान लेते समय कमेटी के सदस्य प्रॉक्टर डॉ. जीडी यादव, डॉ. किरन पांडेय, डॉ. संजय कुमार, डॉ. पूजा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed