फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mechanic murdered by hitting his head with a brick inside an auto charging center

Kanpur News: ऑटो चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या

Fri, 01 Aug 2025 03:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mechanic murdered by hitting his head with a brick inside an auto charging center
कानपुर। बिधनू के रमईपुर में सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता की मार्केट में बने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर के अंदर मैकेनिक की ईंट से सिर कूच कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ई-चार्जिंग सेंटर खुलने पर उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा मिला। पास में ही खून से सनी लोहे की जंजीर, ईंट व दो ताले भी मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य इकठ्ठा किए। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



आवास विकास हंसपुरम निवासी रविशंकर गुप्ता नगर पंचायत में अधिशासी अभियंता पद से सेवानिवृत्त है। वह रमईपुर एसबीआई बैंक शाखा के बगल में मार्केट का निर्माण करा रहे हैं। इसी में उन्होंने ई-रिक्शा चार्जिंग सेंटर खोल रखा है। रविशंकर ने बताया कि बिधनू निवासी उनका चालक नीरज यादव अक्सर उनकी बोलेरो कार में काम कराने के लिए जाजमऊ निवासी मैकेनिक मो. शहाब उर्फ सोनू (38) के पास ओरियारा गांव स्थित न्यू औतार मोटर्स ले जाता था। उसी के साथ रविवार शाम शहाब कार गैराज खोलने की बात करने मार्केट आया। रात में उसने चार्जिंग सेंटर पर ही रुकने की बात कही तो रवि ने अपना ई-रिक्शा चार्ज कर रुकने वाले कुल्हौली निवासी विजय मौर्य को फोन कर रुकने के लिए मना कर दिया। रवि के अनुसार रात 10:30 बजे तक शहाब उनके संपर्क में था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह विजय जब ई-रिक्शा लेने के लिए स्टेशन पहुंचा तो शटर खोलते ही शहाब का खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। दीवारों में खून के छीटे पड़े हुए थे। खून से सनी जंजीर, ताले व ईंट के अलावा तीन खाली देसी शराब के पौवे भी पड़े हुए थे। रविशंकर की सूचना पर एडीसीपी साउथ महेश कुमार, एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी ने बताया कि छोटे भाई नायाब की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट मालिक रविशंकर ने बताया कि चार्जिंग सेंटर से काफी सामान भी गायब है। इसमें चार नए छत के पंखे, इन्वर्टर और बैटरी के साथ एक कामर्शियल गैस सिलिंडर शामिल हैं। साथ ही मृतक का भी मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है। चूंकि मृतक का तलाक हो चुका था और उसके किसी अन्य महिला से भी संबंध होने की बात कही गई है। ऐसे में पुलिस नशेबाजी, आशनाई के साथ-साथ चोरी या लूट के लिए हत्या के एंगल को भी खंगाल रही है।


छोटे भाई नायाब ने बताया कि शहाब अपने परिवार से ज्यादा संपर्क नही रखता था। परिवार में पिता फरीद, मां शाहीन बानो और चार भाइयों में शहाब दूसरे नंबर का था। दो वर्ष पहले बर्रा दो नई बस्ती का मकान बेचकर परिवार के सभी लोग जाजमऊ में रहने लगे थे। शहाब का पांच साल पहले पत्नी सोफिया से तलाक हो गया था। इसके बाद से शहाब शराब का लती हो गया था। उसका आठ वर्षीय बेटा यूनुस दादी शाहीन बानो के साथ रहता है।


जांच के लिए पहुंचा पुलिस का खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर रौतारा रोड स्थित आरामशीन के पास जाकर रुक गया। दोबारा घटनास्थल से दुर्गंध के आधार पर कुत्ता आगे की गली से होकर पांच सौ मीटर दूर तक चक्कर काटने के बाद नई सोसाइटी के पास से होते हुए फिर आरा मशीन के पास आकर रुक गया। मार्केट के अंदर और बाहर दो कैमरे लगे थे। कैमरे के कनेक्शन वायर हटे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मार्केट में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, लेकिन रात में घना कोहरा होने से कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है।


रमईपुर स्थित चार्जिंग सेंटर में तीन लोगों के ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए खड़े होते थे। मार्केट मालिक रविशंकर ने बताया कि कुल्हौली निवासी विजय मौर्या, रमईपुर निवासी असलम और न्योरी गांव निवासी विजय यादव के ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए खड़े होते थे। विजय ही सुबह अपना ई-रिक्शा लेने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed