{"_id":"6a5fd0158ccd3d525407df26","slug":"measurements-taken-for-road-widening-instructions-issued-to-remove-encroachments-kanpur-news-c-220-1-akb1006-146135-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मार्ग चौड़ीकरण के लिए की नापजोख, अतिक्रमण हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मार्ग चौड़ीकरण के लिए की नापजोख, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
Wed, 22 Jul 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। नगर पालिका के मेन रोड से नोनापुर मोड़ मुगल रोड को जाने वाले मार्ग का रेलवे क्रॉसिंग तक चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार को नाप कर निशान लगाए। सभी भवन स्वामियों को चिह्नित स्थान तक मकान व दुकान खाली करने व कब्जा हटाने के लिए कहा है।
नोनापुर मोड़ मुगल रोड से मीरपुर रेलवे क्रॉसिंग तक सीधे पुखरायां अंदर आने के लिए रोड का चौड़ीकरण कराया जा चुका है। जबकि पुखरायां मेन रोड से बस्ती मीरपुर में रोड किनारे निर्मित भवनों की नाप लोक निर्माण विभाग की ओर से मंगलवार को कराके चिह्नित किया गया। एई अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तीन अवर अभियंता की टीम के साथ स्वयं रहकर रोड चौड़ीकरण के लिए नाप कराई है। रेलवे क्रॉसिंग के आगे रोड का चौड़ीकरण कराया जा चुका है। यहां से मुगल रोड होकर घाटमपुर, देवराहट सहित गांवों में कहीं भी आवागमन में सुगमता होगी। अभी तक सिंगल रोड होने कारण दुर्घटनाएं होती रहती थीं। वरना भोगनीपुर चौराहा से घूम कर जाना पड़ता है। यह सीधा रोड नोनापुर मोड़ मुगल रोड पार कर सीधा सुजौर तक देवराहट जाने वाले रोड से जुड़ा है। सिर्फ पुखरायां मेन रोड मोड़ से मीरपुर क्रॉसिंग तक कब्जे हैं।
..........
पूरी की जा चुकी है चिह्नांकन व नोटिस प्रक्रिया
पुखरायां। स्थानीय नागरिकों व क्षेत्रीय लोगों ने नगर पालिका मेन रोड पटेल चौक से किसान सेवा आश्रम तक चौड़ीकरण कराए जाने की मांग उठाई थी। इसके लिए भी पीडब्लूडी की ओर से दो बार चिह्नांकन कराया जा चुका है। नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं लेकिन अभी तक नगर के मेन रोड का चौड़ीकरण नहीं कराया जा सका। स्थानीय नागरिक अशोक कुमार, सर्वेश सिंह, अनूप कुमार पाल, राजेश यादव व क्षेत्रीय गांवों के अर्पण त्रिपाठी, नरेंद्र कठेरिया, प्रियंका, महेश्वरी देवी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बताया कि अब तो पुखरायां में बस अड्डा का निर्माण भी शुरू है लेकिन जब मार्ग चौड़ा नहीं होगा तो अंदर से बसों का संचालन कैसे सुनिश्चित हो सकेगा। आम जन की सुविधा के लिए मार्ग का चौड़ीकरण आवश्यक है। पीडब्लूडी के एई अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुखरायां मेन रोड के दोनों तरफ चिह्नित कब्जे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। चौड़ीकरण कराया जाना सुनिश्चित है। जिसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी जा चुकी है। निर्देश जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा। (संवाद)