फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MD course oral clearance

एमडी कोर्स को मौखिक मंजूरी

Mon, 18 Jul 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
MD course oral clearance
लाजपत भवन में आयोजित आईएमए सीजीपी रिफ्रेशर कोर्स का दीप जलाकर उद्घाटन करते मुख्य अतिथि आईएमए सीजीपी के डीन डॉ. वीके मोंग, डीजीएमई डॉ.वीएन त्रिपाठी, आईएमए अध्यक्ष प्रो.आरती लालचंदानी, डॉ.एचएस चावला, डॉ.नीलम मिश्रा व अन्य। - फोटो : amarujala
कानपुर। भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) ने देशभर के एलोपैथिक मेडिकल कालेजों में फैमिली मेडिसिन का एमडी कोर्स शुरू करने की मौखिक मंजूरी दे दी है। इसका पाठ्यक्रम आईएमए तैयार कर रहा है। यह  जानकारी आईएमए सीजीपी के डीन डॉ. वीके मोंगा दी। वह रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कालेज ऑफ जनरल प्रैक्टिशनर्स (आईएमए सीजीपी) रिफ्रेशर कोर्स का उद्घाटन करने लाजपत भवन आए थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. मोंगा ने बताया कि आईएमए देश के हर मेडिकल कालेज में फैमिली मेडिसिन कोर्स शुरू कराना चाहता है। इस संबंध में उनकी चार दिन पहले एमसीआई की पोस्ट ग्रेजुएट सेल के साथ बैठक हुई थी। इसमें फैमिली मेडिसिन कोर्स शुरू करने पर सहमति बन गई है। समारोह में चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. वीएन त्रिपाठी, आईएमए की अध्यक्ष डॉ. आरती लाल चंदानी, सचिव डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. नीलम मिश्रा, डॉ.एचएस चावला, डॉ.आईएस आहूजा, डॉ. देवेंद्र लाल चंदानी, डॉ. शालिनी मोहन, डॉ. सी निहलानी, डॉ. पंकज गुलाटी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

कोर्स से मिलेगा सही इलाज
एमबीबीएस के बाद फैमिली मेडिसिन से एमडी के कोर्स में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, जनरल आर्थोपेडिक, जनरल स्त्री रोग और जनरल बाल रोग के बारे में पढ़ाया जाएगा। कोर्स करने वाला मरीज और उसके परिवार के सभी सदस्यों का सही इलाज कर सकेगा। सामान्य बीमारी में फैमिली के सदस्यों को अलग-अलग चिकित्सा विशेषज्ञों के पास नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ट का विरोध
डॉ. मोंगा ने क्लीनिकल स्टेबिलिशमेंट एक्ट का विरोध किया है। कहा कि जहां सिर्फ पति-पत्नी या एक-दो डॉक्टर तैनात हैं, उन क्लीनिकों को इस एक्ट की परिधि में नहीं लाना चाहिए। हर राज्य में अलग-अलग काउंसिल होने का हवाला देकर बड़े अस्पतालों को भी इसके दायरे से बाहर रखने, एक्ट के क्रियान्वयन के लिए गठित 21   सदस्यीय कमेटी में मात्र तीन एलोपैथिक डॉक्टर, पुलिस अफसर के होने का विरोध किया। कहा कि कमेटी का अध्यक्ष डीएम के बजाय सीएमओ को बनाया जाए।
पुतली पतली करने से उतर सकता है चश्मा
आईएमए के सीजीपी रिफ्रेशर कोर्स में व्याख्यान देने आए लखनऊ के डॉ. सुधीर ने बताया कि पुतली को पतला करने से चश्मा उतर जाता है। लेसिक लेजर विधि से 18 से 50 साल तक के लोग यह ऑपरेशन करा सकते हैं। इस विधि से माइनस सात, आठ नंबर वालों का चश्मा उतर सकता है, जबकि इससे ज्यादा वालों के चश्मे के लेंस की मोटाई कम हो सकती है। युवाओं में इसके प्रति रुझान भी बढ़ रहा है।

लखनऊ से आए वरिष्ठ ईएनटी सर्जन एवं मुख्यमंत्री के चिकित्सक डॉ. रोहित भाटिया के अनुसार जंक फूड, फास्ट फूड से भी खर्राटे की समस्या बढ़ रही है। तालू कमजोर होकर लटकने से खर्राटे आते हैं। 25 प्रतिशत लोगों में यह समस्या है। ऐसे लोगों को करवट लेकर सोना चाहिए। ऑपरेशन से इस बीमारी से निजात पाना संभव है। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइक्रियाट्री, रांची की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शाजिया वकार के अनुसार लंबे समय तक तनाव में रहने से मानसिक और शारीरिक दिक्कतें हो सकती हैं। तनाव से डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, दिल की बीमारियां होने के साथ ही अवसाद और नशे की लत बढ़ने लगती है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए छह से आठ घंटे की नींद, पौष्टिक खानपान, नियमित व्यायाम, समय का सदुपयोग, हंसना-हंसाना, पसंद के कार्यों को करना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed