फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MBBS, BDS counseling 22

एमबीबीएस, बीडीएस की काउंसलिंग 22 से

Thu, 18 Aug 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 18 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
MBBS, BDS counseling 22
student shimla
कानपुर। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2016 में सफल स्टूडेंटों की ऑनलाइन काउंसलिंग 22 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) गठित कर दी गई है। वेबसाइट पर जाकर मुख्य काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया 20 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

देश के सरकारी, गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस, बीडीएस की 52 हजार सीटें एक साथ भरी जाएंगी। इसके लिए दो चरणोें की काउंसलिंग कराई जाएगी। जो स्टूडेेंट एडमिशन लेंगे, उनकी पढ़ाई 13 सितंबर 2016 से शुरू होगी। इसके बाद सीटें खाली रहीं तो राज्य स्तरीय काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

काउंसलिंग का ब्योरा एमसीसी की तरफ से राज्यों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी सूचना सभी राज्यों के महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को भेज दी गई है। यह पहला मौका है, जब देश के सभी सरकारी, गैर सरकारी मेडिकल यूनिवर्सिटी, मेडिकल या फिर डेंटल कॉलेज में एडमिशन की एक काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


d 22-25 अगस्त : मुख्य काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन।
d 26 अगस्त : चॉइस लॉक करें (शाम 5 बजे)।
d 27 अगस्त : पहले चरण की काउंसलिंग का सीट अलाटमेंट।
d 28 अगस्त : अलाटमेंट का रिजल्ट घोषित होगा।
d 29 अगस्त से 3 सितंबर : संबंधित मेडिकल (एमबीबीएस) और डेंटल (बीडीएस) कॉलेज में रिपोर्टिंग।
d 9-10 सितंबर : सेकेंड फेज की काउंसलिंग और चॉइस लॉक।
d 11 सितंबर : सीट अलाटमेंट।  
d 12 सितंबर : सीट अलाटमेंट का रिजल्ट जारी होगा।
d 13 से 20 सितंबर : संबंधित मेडिकल और डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग।
d 20 सितंबर (शाम 5 बजे के बाद) : खाली सीटों का ब्योरा संबंधित राज्यों को भेजा जाएगा। खाली सीटें राज्य स्तरीय काउंसलिंग से भरी जा सकेंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed