फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayor discusses public issues with councillors over tea, resolves to work on development projects

Kanpur News: महापौर की पार्षदों संग की चाय पर चर्चा... जनसमस्याओं पर मंथन, विकास कार्यों का संकल्प

Sat, 03 Jan 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Mayor discusses public issues with councillors over tea, resolves to work on development projects
प्रमिला सभागार में पार्षदों के साथ बैठक करती महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : नगर निगम
कानपुर। महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को प्रमिला सभागार में भाजपा व गैर-भाजपा पार्षदों के साथ बैठक की। इसका मुख्य उद्देश्य शहर के विकास कार्यों की समीक्षा करना और जनसमस्याओं पर गहन विचार-विमर्श करना रहा। चाय पर चर्चा के नाम से आयोजित बैठक में 83 पार्षदों ने भाग लिया। यह आयोजन ऐसे समय में हुआ जब भाजपा के कुछ पार्षद विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में इसे महापौर की ओर से शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।
विज्ञापन


महापौर प्रमिला पांडेय ने प्रत्येक पार्षद से उनके-उनके वार्डों में विकास कार्यों के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी ली। नए साल में सभी पार्षदों से मिलकर शहर के हित में काम करने का आह्वान किया। महापौर ने विश्वास दिलाया कि समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गुरुवार से प्रत्येक सप्ताह एक-एक जोन में शिविर लगाए जाएंगे। पार्षदों द्वारा उठाई गई विकास संबंधी दिक्कतों पर महापौर ने संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

जनसमस्याओं पर गहन मंथन के उपरांत खुशनुमा पल भी देखने को मिला। भाजपा पार्षद महेंद्र पांडेय और सपा पार्षद सुशील तिवारी ने अपनी गायन प्रतिभा से मंत्र मुग्ध किया। सुशील ने अपने नृत्य से माहौल को और भी जीवंत बना दिया। बैठक में भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, यशपाल सिंह, गोविंद मोहन शुक्ला, वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed