{"_id":"5898399c4f1c1bc1553783ff","slug":"mayawati-saying-about-muslims","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्पसंख्यकों के लिए ये क्या कह गईं मायावती...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्पसंख्यकों के लिए ये क्या कह गईं मायावती...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में अपनी चुनावी रैली के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुसमानों के लिए कई ऐसी बातें कहीं हैं जिससे कांग्रेस-सपा और भाजपा झल्ला जाएगी। मायावती ने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने जनता के हित में प्रलोभन भरे वादे कर लोगों को बेवकूफ बनाया। वर्तमान में सपा सरकार का पूरा कार्यकाल अति निराशाजनक और कष्टदायक बना रहा है। इसके लिए सपा के साथ-साथ केंद्र में रही पूर्व की कांग्रेस और मौजूदा भाजपा सरकार कुसूरवार रही है। स्वार्थ के लिए इन सब ने अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों को सही ढंग से नहीं निभाया है।
सपा का वोट दो खेमे में बटकर रह जाएगा। अखिलेश और शिवपाल एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे ऐसे में अल्पसंख्यक समाज के लोग अपना वोट अगर सपा को देते हैं तो उनका वोट केवल बेकार ही जायेगा। बसपा का अपना दलित वोट एक जुट है। बीजेपी को हराने के लिए सक्रिय और तत्पर अल्पसंख्यक समाज का वोट मिल जाने पर बीजेपी को नुकसान पहुंचेगा। अल्पसंख्यक एकजुट होकर बसपा को वोट दें।