फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayawati removed Kanpur divisional main sector in-charge Naushad Ali

यूपी: मायावती ने कानपुर मंडल मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली को हटाया, दलित बिरादरी के लोगों को सौंपी कमान

Wed, 01 Dec 2021 02:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Dec 2021 02:28 PM IST
सार

कानपुर मंडल में मायावती ने सिर्फ एक बिरादरी के ही पदाधिकारियों को 2022 का चुनाव कराने और प्रत्यशियों की खोज का काम सौंपा है। नौशाद अली के जाने के बाद अब कानपुर मंडल का काम चार लोग देखेंगे।
 

विज्ञापन
Mayawati removed Kanpur divisional main sector in-charge Naushad Ali
नौशाद अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के कानपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हटा दिया है। इस तरह से कानपुर मंडल में अब मुस्लिमों का पार्टी में प्रतिनिधित्व खत्म हो गया। अब सिर्फ जाटव बिरादरी से जुड़े पदाधिकारियों के बल पर पूरे मंडल की 27 विधानसभा सीटों पर बसपा अपनी पकड़ बनाना चाहती है।
विज्ञापन


नौशाद अली को झांसी और मिर्जापुर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि कानपुर मंडल में मायावती ने सिर्फ एक बिरादरी के ही पदाधिकारियों को 2022 का चुनाव कराने और प्रत्यशियों की खोज का काम सौंपा है। नौशाद अली के जाने के बाद अब कानपुर मंडल का काम चार लोग देखेंगे।
विज्ञापन


जिसमे भीमराव अंबेडकर, प्रवेश कुरील, संघ प्रिय गौतम, बौद्धप्रिय गौतम का नाम शामिल है। इन सभी को मुख्य सेक्टर प्रभारी की भूमिका में रखा गया है। यह सभी जाटव बिरादरी से आते हैं। कहा जा रहा है कि मंडल में अभी तक 2022 के लिए सभी सीटों पर प्रत्याशियों के चयन में हुई देरी की वजह से नौशाद अली को यहां से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed