फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayank shrivastav of Kanpur teaching the nuances of music

19 साल की उम्र में बच्चों को संगीत की बारीकियां सिखा रहे कानपुर के मयंक

Wed, 09 Jan 2019 04:16 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 09 Jan 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
Mayank shrivastav of Kanpur teaching the nuances of music
मयंक अब तक दर्जनों गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं
गला काट प्रतियोगिता के युग में कानपुर के मयंक श्रीवास्तव महज 19 साल की उम्र में शहर के सैकड़ों बच्चों को संगीत की शिक्षा देकर उन्हें अलग-अलग मंच मुहैया करा रहे हैं। हाल ही में उन्होेंने 'हैरत' फिल्म यूट्यूब पर रिलीज की। जिसका संगीत उनके सिखाए बच्चों ने तैयार किया है।
विज्ञापन


हैरत शॉर्ट फिल्म इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भेजी गई है। 15 साल की उम्र में प्रभाकर (6 साल का संगीत कार्यक्रम) पूरा करने के बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म्स एंड टेलीविजन से साउंड इंजीनियरिंग का कोर्स करने वाले मयंक ने अपने शहर कानपुर की ओर रुख किया और संगीत की बारीकियां सिखानी शुरू कर दीं। मयंक अब तक कानपुर के 7 प्रतिष्ठित स्कूलों में पढ़ाकर 3000 से अधिक छात्रों का मार्गदर्शन कर चुके हैं। फिल्म 'चिल्लर पार्टी' के लेखक और 'हरि पुत्तर' के निर्देशक राजेश बजाज से फिल्म निर्माण के गुर भी मयंक ने सीखे हैं।  वह अब 'चाइल्ड ट्रैफिकिंग', 'स्ट्रीट लव' सब्जेक्ट पर वेब सिरीज तैयार कर रहे हैं। ये वेब सिरीज मार्च में रिलीज की जाएगी। मुंबई के फिल्म निर्माताओं को वह फ्री-लांसर के रूप में अपने गीत और संगीत को बेच रहे हैं। मयंक अब तक दर्जनों गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed