फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   May 5th was the coldest day in 56 years.

Kanpur News: 56 साल में सबसे ठंडा रहा पांच मई का दिन

Wed, 06 May 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 06 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
May 5th was the coldest day in 56 years.
कानपुर देहात। अप्रैल में जून जैसी गर्मी से झुलसाने के बाद मई में सुहाना मौसम का रिकार्ड टूट रहा है। 56 साल में पांच मई सबसे ठंडी रही। दिन का पारा सामान्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बीच-बीच में हल्की बारिश संग तेज गति से हवा चली तो लोगों ने ठंडक महसूस की।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने अप्रैल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई थी। आखिरी सप्ताह में दिन का पारा चढ़ना शुरू हुआ तो 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी की तपिश ने राहगीरों को झुलसा कर रख दिया। अब मई शुरुआत में मौसम का रुख बदला है, इससे गर्मी से राहत है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रुक-रुककर दिन में कई बार कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं, करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर पूर्व हवाएं चलीं। इससे मौसम ठंडा रहा। लोगों ने घरों की छतों पर या फिर पार्क में निकल कर सुहावने मौसम का आनंद लिया। सीएसए के कृषि मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 1971 से अब तक पांच मई को दिन का तापमान लुढ़क कर 29.4 डिग्री नहीं गया है। सीएसए के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी ने बताया कि पांच मई 56 साल में सबसे ठंडी रही। मई में वर्ष 2021 में 18 मई को 28.4 डिग्री व 19 मई को 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। तेज हवाएं चलने और गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
एक नजर में पांच मई को दिन का तापमान
वर्ष - अधिकतम तापमान
2021-40.6
2022-38.0
2023-30.4
2024-38.8
2025-38.0
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed