फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maurang laden truck overturns due to driver dozing on the highway

Kanpur News: हाईवे पर चालक को झपकी आने से मौरंग लदा ट्रक पलटा

Sat, 28 Sep 2024 02:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Maurang laden truck overturns due to driver dozing on the highway
फोटो संख्या 03
विज्ञापन

फोटो संख्या 04
तीन घंट बाधित रहा मार्ग, सर्विस रोड से निकाले गए वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह पांच बजे मौरंग लदा ट्रक पलट गया। जिससे आगरा जाने वाला मार्ग बाधित हो गया। पुलिस ने सर्विस रोड से वाहनों को निकालना शुरू किया। मौरंग खाली कराके क्रेन से ट्रक को हटवाया जा सका। करीब तीन घंटे बाद आवागमन सामान्य हो सका।
बकेवर बाईपास पर शुक्रवार सुबह कुड़रिया राजबहा के सामने ट्रक के चालक को झपकी आने से 16 टायर का ट्रक मार्ग पलट गया। पूरी सड़क पर मौरंग फैल गई। चालक अली हसन निवासी अलीगढ़ ने बताया कि उरई से अलीगढ़ जा रहा था। झपकी आने से ट्रक पलट गया। खलासी तेज सिंह निवासी अलीगढ़ मामूली चोटिल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों ने चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। सर्विस रोड से वाहन धीरे-धीरे निकलते रहे। सूचना पर एनएचएआई की टीम अनंतराम से दो हाइड्रा क्रेन के साथ मौके पर पहुंची। मौरंग खाली होने के बाद ट्रक को हटवाया जा सका। मार्ग पर करीब नौ बजे आवागमन चालू हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तकरीबन तीन घंटे तक आवागमन मार्ग प्रभावित बना रहा, वाहनों की लंबी लाइन वहां से ओवर ब्रिज तक करीब एक किलोमीटर तक लग गई थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अनियंत्रित होकर ट्रक के पलटने से मार्ग बाधित हो गया था। लेकिन सर्विस रोड से वाहनों को निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed