फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   matter of inhuman behavior with chidren in hamirpur

'दो मासूमों को निर्वस्त्र कर' दी अमानवीय यातनाएं, आरोप "डीजे की मशीन चोरी करने का"

Sat, 28 Apr 2018 07:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Apr 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
matter of inhuman behavior with chidren in hamirpur
डेमाे पिक
बुन्देलखण्ड में हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र में भौंरा गांव में चोरी की आशंका में एक दलित व पिछड़े वर्ग के मासूम को अमानवीय यातनाएं देने की उच्चाधिकारियों से शिकायत होने पर मामला ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने एनसीआर को मुकदमे में तरमीम करते हुए गंभीर धाराएं लगा दी हैं।
विज्ञापन

   
भौंरा गांव में डीजे की मशीन चोरी करने की आशंका में दबंगों ने दो बालक रिशु अहिरवार (11) और विजय निषाद (9) को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। साथ ही भयभीत करने के लिए कुएं में लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में 151 की कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया। 27 अप्रैल को नाबालिग बच्चों के परिजनों ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन



इस पर मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद पुलिस ने रामखिलावन अहिरवार की तहरीर पर लालमन निषाद,  छुटकू निषाद व छोटू निषाद के खिलाफ दलित उत्पीड़न अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने भौंरा में मासूमों के अमानवीय व्यवहार के मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। बसपाइयों ने दबंगों की गिरफ्तारी व कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। बसपा जिला यूनिट ने विकासखंड सुमेरपुर के भौंरा गांव में दो मासूम बच्चे रीशू अहिरवार (11) व विजय निषाद के साथ हुई अमानवीय घटना की निंदा की है।



मासूम बच्चों पर डीजे मशीन चोरी करने का आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित कर गुप्त अंग में ब्लेड से प्रहार किया गया। बच्चों को कुएं में उल्टा निर्वस्त्र कर लटकाया गया। गांव के लोगों का इस मामले में कहना है कि डीजे मशीन का वजन चालीस किलो था। जो मासूम बच्चे नहीं उठा सकते हैं। दबंगों द्वारा मासूम बच्चों पर जुल्म किए गए जो बेहद गंभीर अपराध है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed