फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mati bus stand will be seen in a new form, construction work got approval from the government.

Kanpur News: नए रूप में नजर आएगा माती बस अड्डा, निर्माण कार्य को शासन से मिली मंजूरी

Wed, 08 Apr 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Mati bus stand will be seen in a new form, construction work got approval from the government.
कानपुर देहात। परिवहन निगम ने माती डिपो का कायाकल्प किए जाने का निर्णय लिया है। इसके पुनर्निमाण के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। इसे डीबीएफओटी (डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण) मॉडल पर पुनर्निमाण का कार्य किया जाएगा। यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधा से युक्त शॉपिंग मॉल, वेंटिंग हॉल व अन्य कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर के माती रोडवेज बस अड्डे की स्थिति खस्ताहाल है। इसका पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरिशप) मॉडल पर पुनर्निमाण कराए जाने के लिए एआरएम ने उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया था। बस स्टेशन की स्थिति खराब होने वजह से अन्य डिपो की बसें अंदर न आकर हाईवे से ही सवारी बैठा व उतार कर चली जाती है। जबकि यात्रियों को छोटे से टिनशेड के नीचे बैठकर गर्मी, सर्दी व बरसात के मौसम में बस का इंतजार करना पड़ता है। अगर कोई बस परिसर में आती भी है, तो गड्ढों से होकर गुजरने के कारण सवारियों को हिचकोले खाते हुए निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

समस्याओं को देखते हुए परिवहन निगम ने 49 बस स्टेशनों में माती डिपो को शामिल करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए चिह्नित किया है। सीएम की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए इसका प्रस्ताव भी भेजा गया था, जिस पर मोहर लग गई है। विभाग के मुताबिक डीबीएफओटी परियोजना से राज्य सरकार पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। बिना किसी सरकारी निवेश के बस स्टेशनों पर शॉपिंग मॉल और आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें विकास कार्य करने वाली कंपनी को 35 या फिर 90 वर्ष के लिए लीज पर दिया जाएगा। लीज अवधि समाप्त होने के बाद भूमि का स्वामित्व स्वयं ही परिवहन निगम को प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
यात्रियों को मिलेगी यह सुविधाएं
विकास कार्य होने के बाद बस स्टेशन पर यात्रियों को कामर्शियल कॉप्लेक्स, आधुनिक वेटिंग लाउंज, सीसीटीवी और डिजिटल डिस्पले की सुविधा मिलेगी। साथ ही एटीएम व अन्य सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इससे यात्रियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और आसानी से बस मिल सकेगी। साथ ही अगर किसी यात्री को रात में रुकना पड़ता है, तो उसे परेशान नहीं होना पड़ेगा। डोर मेट्री में 20 से 25 लोगों के रुकने के लिए बेड आदि की व्यवस्था रहेगी।

....................
माती रोडवेज बस अड्डे को पीपीपी मॉडल पर विकसित किए जाने के लिए निदेशालय से पत्राचार किया गया था। शासन से माती सहित प्रदेश के 49 बस अड्डों में विकास कार्य किए जाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद स्थल का सर्वे कर निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। यात्रियों को बेहतर सुविधा देना परिवहन निगम की प्राथमिकता में हैं। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed