PHOTOS: अजब-गजब शौक, इस शख्स के पास है देश-विदेश की 'माचिसों का कलेक्शन', बनाए हैं कई रिकॉर्ड
वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं आलोक
आलोक ने बताया कि वह अपने इस शौक से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं। वह दो लाख से ज्यादा माचिस बॉक्स और इकठ्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। आलोक ने बताया कि उनके पास जानवरों और पक्षियों की डिजाइन वाले 4 हजार माचिस के डिब्बे हैं। अलग-अलग राशिफल की भी माचिस की डिब्बियां भी उनके पास हैं। साल 1982 से आलोक ने माचिसों का कलेक्शन बनाना शुरू किया था।
कोरियर के लिए हर महीने 2-3 हजार रुपए भी चुकाने पड़ते
सोशल मीडिया के माध्यम से उनके देश-विदेश में रह रहे दोस्त उन्हें माचिस की डिब्बियां भेजते हैं। विदेशों से आई माचिस के कोरियर के लिए उन्हें हर महीने दो से तीन हजार रुपए भी चुकाने पड़ते हैं। सबसे बड़ी माचिस की डिब्बी अमेरिका की है जो 13 इंच की है और इसकी कीमत 10 डॉलर है। सबसे छोटी माचिस चेकोस्लोवाकिया की है। ये 1.25 cm की है। आलोक बताते हैं कि वो कभी कहीं घूमने जाते हैं तो माचिस की डिब्बियां जरूर खरीदते हैं। कुल मिलाकर उनके पास एक लाख 10 हजार से ज्यादा माचिस की डिब्बियां हैं जो 90 से ज्यादा देशों से मंगवाई गई हैं।
प्रोफाइलः-
नामः आलोक मेहरोत्रा
जन्मः 16-10-1970 बरहहाना रोड कानपुर पेशाः एडवरटाइजिंग एजेंसी संचालक उपलब्धिः 'इंडिया स्टार बुक', 'रीयल बुक ऑफ रिकॉर्ड', 'भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड' पुरस्कारों से सम्मानित
पिताः स्वर्गीय ओएन मेहरोत्रा