{"_id":"6ac5faa2420e8a08c60b7326","slug":"mass-leave-by-lawyers-in-kanpur-work-boycott-for-the-fourth-consecutive-wednesday-sit-in-protest-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में वकीलों का सामूहिक अवकाश: लगातार चौथे बुधवार कार्य बहिष्कार, कोर्ट का मेन गेट बंद कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में वकीलों का सामूहिक अवकाश: लगातार चौथे बुधवार कार्य बहिष्कार, कोर्ट का मेन गेट बंद कर दिया धरना
Wed, 07 Oct 2026 01:24 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:24 PM IST
सार
Kanpur News: बार एसोसिएशन और लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर लगातार चौथे बुधवार को अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखकर न्यायिक कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया। वकीलों ने कचहरी परिसर के मुख्य द्वार बंद कर जोरदार धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश कर दिया धरना
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बार एसोसिएशन व लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 10 व 11 सितंबर को दो दिन चले प्रांतीय सम्मेलन में अधिवक्ताओं की मांगे न माने जाने तक सप्ताह में हर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की गई थी। इसी घोषणा के तहत इस बुधवार को भी कानपुर समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश रखा। आज चौथे बुधवार को बहिष्कार के साथ ही एक माह से आंदोलन चल रहा है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन कार्यालय के बाहर सुबह से ही अधिवक्ता इकट्ठा होने लगे और अधिवक्ता एकता जिंदाबाद, हमारी मांगें पूरी करो के नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता दिखाई। आंदोलन के चलते अधिवक्ताओ ने न्यायालय भवन के मुख्य द्वार को बंद कर धरना दिया। कामकाज ठप कर दिया। अदालतों में सन्नाटा छाया रहा। वादकारियों को मुकदमों में तारीख लेकर वापस लौटना पड़ा। टाइपिस्ट, स्टांप वेंडर व फोटोकापी की भी ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रदेश सरकार व न्यायिक व्यवस्था के खिलाफ हल्ला बोला
बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मो. तौहीद व लायर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्रा व पुष्करधर द्विवेदी के नेतृत्व में धरना देकर अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार व न्यायिक व्यवस्था के खिलाफ हल्ला बोला। वहीं, बार व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री सहारनपुर में चल रहे प्रदेश सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए हैं। धरने में नरेश चंद्र त्रिपाठी, शरद शुक्ला, मनोज द्विवेदी, पवन तिवारी, विवेक सिंह, भगवत दास आदि रहे।