फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mason dies due to electric shock

Kanpur News: करंट से राजमिस्त्री की मौत

Mon, 09 Oct 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mason dies due to electric shock
बांदा। हवा लेने के लिए फर्राटा पंखा मोड़ते वक्त राजमिस्त्री को करंट लग गया। करंट इतना जोरदार था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बाघा पुरवा निवासी प्रेम बाबू (38) राजमिस्त्री था। शनिवार को दोपहर वह अपने घर में गांव के कुछ साथियों के साथ बैठा था। तभी उसने अपना फर्राटा पंखा मोड़ने के लिए हाथ से पकड़ा तो पंखे में आ रहे करंट से वह झटका खा गया और और गिरकर अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पिता कल्लू ने बताया कि घर में मृतक की पत्नी रामलली है। वह नि:संतान था। तीन भाइयों में बड़ा था। पिता भी गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed