{"_id":"66b4928d96b621d9dd028d23","slug":"mason-came-out-on-bail-committed-suicide-when-wife-and-children-not-meet-he-had-gone-to-jail-11-months-ago-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जमानत पर बाहर आया था राजमिस्त्री , नहीं मिले पत्नी-बच्चे तो दी जान, 11 माह पहले गया था जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जमानत पर बाहर आया था राजमिस्त्री , नहीं मिले पत्नी-बच्चे तो दी जान, 11 माह पहले गया था जेल
Thu, 08 Aug 2024 03:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:10 PM IST
सार
Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र का मामला में जमानत पर बाहर आए युवक ने आत्महत्या कर ली। दरअसल, उसकी पत्नी और बच्चे उसे नहीं मिले थे। मृतक 11 महीने पहले जानलेवा हमले के केस में जेल गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कानपुर में हत्या के प्रयास के आरोप में जेल में बंद रहे युवक ने जमानत पर बाहर आने के बाद बुधवार सुबह नौबस्ता के लालपुर स्थित घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के भाई के मुताबिक जेल जाने के कारण पत्नी बच्चे को लेकर घर छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
इस वजह से वह अवसाद में चल रहा था। नौबस्ता थानाक्षेत्र के लालपुर में रहने वाला राजमिस्त्री अल्लू राजपूत ऊर्फ कल्लू (26) पिछले साल एक युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल गया था। 11 माह बाद तीन अगस्त को जमानत पर बाहर आने के बाद से वह पत्नी और बच्चे को तलाश रहा था।
विज्ञापन
भाई चप्पू ने बताया कि अल्लू दूसरे भाई के साथ माती में काम करने गया था। वहां से घर लौटने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची नौबस्ता पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन