फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Masked miscreants robbed the box trader's wife's chain by pointing a gun at her head

Kanpur News: नकाबपोश बदमाशों ने डिब्बा कारोबारी की पत्नी के सिर पर तमंचा लगा चेन लूटी

Thu, 17 Apr 2025 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants robbed the box trader's wife's chain by pointing a gun at her head
पीड़ित दंपती। - फोटो : पुलिस
कानपुर। पनकी के शताब्दीनगर में बुधवार दोपहर दो नकाबपोश बदमाश शिवालिक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित डिब्बा कारोबारी वेद प्रकाश के अपार्टमेंट में घुस गए। घर में अकेली डिब्बा कारोबारी की पत्नी भावना के सिर में तमंचा लगाकर गले में पड़ी चेन लूट ली।
विज्ञापन




शिवालिक भवन के सी ब्लाॅक में तीसरे तल पर पिछले डेढ़ वर्ष से किराए पर रह रहे वेद प्रकाश मिठाई के डिब्बे बनाने का कार्य करते हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह एक पार्टी को डिब्बे की आपूर्ति करने घर से निकले थे। उस दौरान उनकी पत्नी भावना फ्लैट में अकेली थी। भावना ने बताया कि दोपहर करीब 2:45 बजे उनके फ्लैट का कुंडा खटखटाने की आवाज आई। दरवाजा खोलते ही काली और सफेद टीशर्ट पहने दो युवकों ने सिर पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद उन्हें धक्का देते हुए अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। इसके बाद लुटेरों ने घर में रखे जेवर और नकदी के बारे में पूछताछ शुरू की। पीड़िता के बताने से मना करने पर दोनों युवक फ्लैट का कुंडा बाहर से बंद कर तीसरी मंजिल से नीचे उतर कर भाग गए। इसके बाद उनके शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने बाहर से दरवाजा खोला। पीड़िता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, मोहल्ले के एक युवक ने सड़क पर भाग रहे दो युवकों को शक के आधार पर घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर पकड़ लिया जिसने महिला के पड़ोसी युवक का मित्र होने की बात कही। पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की। बाद में एसीपी पनकी शिखर और क्राइम ब्रांच की टीम ने पहुंचकर जांच की। घटनास्थल से कुछ दूर स्थित सीसीटीवी में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ, लेकिन पीड़िता ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में पुलिस बता रही घटना को संदिग्ध

पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना संदेश प्रतीत हो रही है। महिला ने दो लुटेरों को वारदात को अंजाम देने की बात कही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में सिर्फ एक युवक चप्पल पहने आते-जाते दिख रहा है। चौकी पहुंची महिला के कान में झाले थे। ऐसे में घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने अगर गले की चेन तोड़ी तो फिर झालों को क्यों छोड़ दिया। चेन के अलावा घर में किसी भी अन्य कीमती सामान को भी हाथ नहीं लगाया। एक पड़ोसी समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

लूट की सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई थी। अभी तक पीड़िता के ओर से कोई तहरीर भी नहीं मिली है। हालांकि प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। सभी बिंदुओं की जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

आरती सिंह, डीसीपी पश्चिम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed