फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Marudhar and Sealdah express will run from April 1, changes in most trains will be applicable from February 1

एक अप्रैल तक चलेगी मरुधर और सियालदह, अधिकतर ट्रेनों में बदलाव एक फरवरी से होगा लागू

Fri, 29 Jan 2021 12:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 29 Jan 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
Marudhar and Sealdah express will run from April 1, changes in most trains will be applicable from February 1
ट्रेन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई ट्रेनों का संचालन एक फरवरी से अगली तारीखों तक बढ़ा दिया है। कई ट्रेनों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं। बीकानेर-कोलकाता एक्सप्रेस 26 मार्च तक
विज्ञापन

जोधपुर से वाराणसी के बीच चलने वाली मरुधर एक्सप्रेस (04854/04853, 04864/04863, 04866/04865) एक फरवरी से एक अप्रैल तक चलेगी।

बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर एक्सप्रेस वीकली (02495/02496) चार फरवरी से 26 मार्च तक चलती रहेगी। अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस (02988/02987) एक फरवरी से एक अप्रैल तक प्रतिदिन चलेगी। 
विज्ञापन


इन ट्रेनों के फेरे बढ़े
पटना-कोटा एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर (03239/03240) अभी सप्ताह में दो दिन चलती थी। अब पटना से गुरुवार और कोटा से सोमवार को 28 जनवरी से चलने लगेगी। इसके अलावा फैजाबाद होकर चलने वाली यह ट्रेन (03237) पटना से हर रविवार और कोटा से (03238) हर शुक्रवार को 31 जनवरी से चलने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चौरी-चौरा एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ा
अनवरगंज से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन में एक सामान्य श्रेणी का कोच जोड़ा गया है। ट्रेन (05004) गोरखपुर से 15 फरवरी तक (29, 30 जनवरी छोड़कर) और अनवरगंज से 16 फरवरी तक (30, 31 जनवरी) जोड़ा गया है।

प्रयागराज-कानपुर मेला स्पेशल निरस्त
प्रयागराज से कानपुर के बीच चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन (04117) को प्रयागराज से 28 जनवरी से और कानपुर सेंट्रल से (04118) भी 28 जनवरी से निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed