{"_id":"5c7024f9bdec220c0c322788","slug":"martyrdom-of-soldiers-will-not-be-useless-have-patience","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने कहा- सभी धैर्य रखें, जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने कहा- सभी धैर्य रखें, जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी
Fri, 22 Feb 2019 10:06 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते विधायक अभिजीत सिंह सांगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए वीर सपूतों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। सरकार इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। सेना को इसके निर्देश भी दिए जा चुके हैं। सभी भारतीयों को धैर्य रखने की आवश्कता है। यह बात शुक्रवार को कानपुर महानगर की बिठूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ने अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन
मेरा परिवार भाजपा परिवार के अंतिम दिन बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने अकबरपुर मंडल के मठपुरवा, कुइतखेड़ा, मोहम्मदपुर, नरिहा, मिलकिया सहित अन्य स्थानों पर सभा का आयोजन किया गया। विधायक ने कुइतखेड़ा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा हम पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को नहीं भूल सकते। शहीद हुए वीर सपूतों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। बस धैर्य रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
पुलिस विभाग में 107826 पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है- विधायक
विधायक ने अपने संबोधन में कहा पुलिस विभाग में 107826 पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। निश्चित ही होनहार विद्यार्थियों को पारदर्शिता के साथ नौकरी करने का अवसर प्राप्त होगा। पूर्व की सरकारों में केवल एक ही जाति के लोग पुलिस में भर्ती किए जाते थे लिस्ट सैफई में तैयार होती थी योगी सरकार आते ही भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगी।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश के 6 करोड़ लोगों को 5 लाख चिकित्सा बीमा सुविधा दी जा रही है। किसानों का 36 हजार करोड़ लोन मुक्त किया गया। सरकार ने विकास के नए आयामों को छुआ है।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश के 6 करोड़ लोगों को 5 लाख चिकित्सा बीमा सुविधा दी जा रही है। किसानों का 36 हजार करोड़ लोन मुक्त किया गया। सरकार ने विकास के नए आयामों को छुआ है।