{"_id":"5c97b5c8bdec221420474714","slug":"martyr-wife-says-to-police-in-laws-torture-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहीद प्रदीप की पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, बोली...घर से निकालना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद प्रदीप की पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप, बोली...घर से निकालना चाहते हैं
Mon, 25 Mar 2019 04:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 Mar 2019 04:12 AM IST
विज्ञापन
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज (बीच में)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान प्रदीप यादव की पत्नी नीरज ने सास, ससुर और देवर पर मारपीट, गालीगलौज, धमकी देने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कल्याणपुर थाने में तहरीर देकर कहा है कि उस पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है।
देवर करता है शहीद की पत्नी के साथ मारपीट
शहीद प्रदीप की बेटी
केंद्र व राज्य सरकार और विभिन्न संगठनों से मिलने वाली आर्थिक सहायता पर अपना हक जता रहे हैं। कल्याणपुर थाने के एसएसआई सुरेश कुमार ने टीम के साथ रविवार को घर पहुंचकर पूछताछ की। नीरज दो बेटियों के साथ बारा सिरोही कल्याणपुर में रहती है। यह मकान प्रदीप ने बैंक से लोन लेकर खरीदा था।
ससुर और देवर ने हजम कर ली मदद की रकम
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज
इसके किस्तें अभी चल रही हैं। मूलरूप से कन्नौज के अजान गांव निवासी प्रदीप के पिता अमर सिंह, मां व छोटा भाई कुलदीप भी बारा सिरोही में रहते हैं। नीरज का आरोप है कि देवर अक्सर उसके साथ गालीगलौज करता है। पीटने की धमकी देता है। मकान खाली करने का दबाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करती शहीद की पत्नी नीरज
वहीं, सास व ससुर कहते हैं कि प्रदीप उनका भी बेटा था। राज्य व केंद्र सरकार के साथ ही समाजसेवी संगठनों व निजी संस्थानों से मिलने वाली आर्थिक सहायता पर उनका भी हक है। नीरज ने बताया कि 24 मार्च को बरेली से बी फार्मा एसोसिएशन से जुड़ी संस्था के लोग कन्नौज में उसे दो लाख की सहायता राशि देने आए थे।
विज्ञापन
शहीद प्रदीप की पत्नी नीरज बेटी के साथ
वहां ससुर व देवर ने चेक लेने की कोशिश की, लेकिन उन लोगों ने उसे ही देने की बात कहकर उन्हें चेक नहीं दिया। ससुर और देवर पहले ही आर्थिक मदद के रूप में मिली काफी धनराशि हजम कर चुके हैं। नीरज ने यह भी आरोप लगाया है कि तीनों उसे मानसिक रूप से परेशान करते हैं। शहीद की पत्नी के मुताबिक वह एसपी कन्नौज, एसएसपी कानपुर व एसपी पश्चिम संजीव सुमन से भी मामले की शिकायत कर चुकी हैं। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।