फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   martyr BS Verma foundation of Samadhi

शहीद बीएस वर्मा का और बढ़ा सम्मान

Mon, 26 Jan 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 26 Jan 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
martyr BS Verma  foundation of Samadhi
गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व रविवार को शहीद सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट बीएस वर्मा की शहादत की याद में विधायक सतीश महाना ने पैतृक गांव खाड़ेपुर में समाधि स्थल का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


शहीद के बेटे रवि वर्मा ने शहीद स्थल की नींव रखी। वहां मौजूद शहीद के पिता कुबेर वर्मा, मां कमला वर्मा, भाई अरुण सहित इलाके के सैकड़ों लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन


एक दिसंबर 2014 को शहीद बृजेंद्र स्वरूप वर्मा छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हो गए थे। शहीद होने के तीन बाद पार्थिव शरीर पैतृक आवास खाड़ेपुर गांव पहुंचा तो नेताओं सहित सैकड़ो लोग अंतिम दर्शन को पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधायक सतीश महाना ने परिजनों से शहीद स्थल बनवाने का वादा किया था।

रविवार को क्षेत्रीय विधायक सतीश महाना ने 12.90 लाख की विधायक निधि से समाधि स्थल का शिलान्यस किया गया।  उन्होंने समाधि स्थल के सुंदरीकरण के लिए दूसरे चरण में और फंड लाने का आश्वासन दिया है।

विधायक सतीश महाना ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर समाधि स्थल का शिलान्यास करके उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed