फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Marshalling Box to Monitor Transformer Health; No Dust Visible on the Flooring

Kanpur News: ट्रांसफार्मर की सेहत बताएगा मार्शलिंग बॉक्स, फ्लोरिंग पर नहीं दिखेगी धूल

Sat, 14 Mar 2026 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Marshalling Box to Monitor Transformer Health; No Dust Visible on the Flooring
सोलर एशिया एक्सपो में जानकारी लेतीं युवतियां। - फोटो : संवाद
कानपुर। नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय सोलर एशिया एक्सपो-2026 का उद्घाटन शुक्रवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में हुआ। मुख्य अतिथि गोविंदनगर क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एक्सपो की शुरुआत की। ओलंपिया एग्जीबिशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आयोजित इस प्रदर्शनी में देशभर की प्रमुख सोलर कंपनियां भाग ले रही हैं। एक्सपो में लगभग 50 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें ट्रांसफार्मर की सेहत बताने वाला मार्शलिंग बॉक्स, औद्योगिक इकाइयों में फ्लोरिंग को खूबसूरत बनाने वाले पैनलों का प्रदर्शन किया गया। इस पैनल में धूल, गंदगी नहीं रहती।
विज्ञापन



विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई तकनीकों और जानकारियों को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं और विकास को गति देते हैं। एबीसी ट्रांसफार्मर प्राइवेट लिमिटेड के स्ट्रैटेजिक सेल्स मैनेजर पराग गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर को ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से बचाने के लिए मार्शलिंग बॉक्स लगाया जाता है। यह इसके तापमान और अन्य डाटा की निगरानी करता है, जिससे उसकी क्षमता का अनुमान लगभग 15 दिन पहले ही लगाया जा सकता है।
विज्ञापन



जेमकॉन प्राइवेट लिमिटेड की सीनियर एग्जीक्यूटिव मार्केटिंग श्रद्धा सोनेवाला ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के फ्लोरिंग क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए एपॉक्सी फ्लोरिंग तकनीक प्रस्तुत की गई है। विशेष उत्पादों से तैयार इस फ्लोरिंग पर धूल, गंदगी और पानी नहीं टिकता, जिससे साफ-सफाई आसान हो जाती है। प्रदर्शनी में सोलर पैनल, इन्वर्टर, बैटरी, ईवी चार्जिंग सिस्टम और सोलर पंप जैसे उत्पाद भी प्रदर्शित किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार एक्सपो का मुख्य उद्देश्य सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उद्योगों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। यहां लोग प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शनी में लूम सोलर, एपीएल अपोलो, माइक्रोटेक इंटरनेशनल, अमेज, हीलियम सोलर, बजाज स्टील्स एंड इंडस्ट्रीज, जेमकॉन, मिलेनियम इलेक्ट्रॉनिक्स, सरोवर आयरन, सोलट्रैक, साबो सोलर सहित कई कंपनियां अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित कर रही हैं। इस मौके पर लोकेश चौधरी, वर्द्धन, राहुल कुमार और योगेश गोस्वामी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed