फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman's body found hanging, her parents allege murder

Kanpur News: विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 14 Sep 2025 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, her parents allege murder
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के ग्राम डूंगरी में शनिवार देर शाम विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके पक्ष के विरोध के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में पैनल के जरिए पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का बात कही।
विज्ञापन

ग्राम डूंगरी निवासी फतेह सिंह की पांच वर्ष पहले सिविल लाइंस के चंगे की नगरिया पूठन निवासी वर्षा राजपूत (35) से शादी हुई थी। उसका चार वर्षीय एक बेटा और डेढ़ वर्षीय एक बेटी है। पति फतेह सिंह मजदूरी करता है। पति फतेह सिंह ने बताया शनिवार देर शाम वर्षा का मां से चावल पकाने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब वह कमरे में गया तो उसे फंदे से लटका देखा। उसे तुरंत नीचे उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी वर्षा के मायके वालों की भी दी गई। इधर जयपुर में काम रखने वाले पिता वंशी, चाचा रविवार सुबह जयपुर से बेटी की ससुराल पहुंचे। रोते बिलखते घर वालों ने पुलिस को सूचना दी और अतिरिक्त दहेज को लेकर बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा, आईटीआई चौकी इंचार्ज तन्मय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच पड़ताल शुरू की। वर्षा के पिता ने बताया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज को लेकर पहले भी कई बार पुत्री को मारपीट कर चुके हैं। बहन रोशनी ने आरोप लगाया जीजा आए दिन बहन को रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। शनिवार शाम बहन ने सास से चावल पकाने के लिए मांगे तो देने से मना कर दिया इस पर सास से विवाद हो गया। जीजा ने गला घोंटकर बहन को मार डाला। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed