Hamirpur: दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट, ससुरालियों ने सुनसान इलाके में छोड़ा, जांच में जुटी पुलिस
मौदहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर गाली गलौज, मारपीट और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित विवाहिता ने पति सहित सास,ससुर,जेठ पर गाली गलौज, मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर मौदहा कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मंकराव निवासी कल्पना का विवाह दो साल पहले जनपद बांदा के बबेरू निवासी आनंद कुमार पुत्र शंभु दयाल के साथ हुआ था। पीड़िता ने बताया कि विवाह के कुछ समय बाद से ही पति आनंद, सास चंद्रकली,ससुर शंभूदयाल और जेठ पप्पू दहेज को लेकर मारपीट और गाली गलौज करते रहे हैं।
जून माह में ही पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया, तो ससुरालियों ने मारपीट कर बच्चा छीन लिया। ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने की कोशिश की। किसी तरह पीड़िता ने 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई तब जाकर जान बच सकी। इसके बाद ससुरालियों ने बच्चा भी वापस कर दिया।
महिला ने बताया कि ससुराली जनों ने दो दिन बंधक बनाकर मारा पीटा और इंगोहटा में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह अपने पिता के घर पहुंची। आरोपी अब उसके पिता और भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल कहना है कि महिला ने तहरीर दी है, महिला को बुलाया गया था वह नहीं आई है।