{"_id":"6adfa38e15921c71d707f227","slug":"welcomed-the-daughters-selected-for-the-national-team-hamirpur-news-c-225-1-mah1001-130021-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: राष्ट्रीय टीम में चयनित बेटियों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: राष्ट्रीय टीम में चयनित बेटियों का किया स्वागत
विज्ञापन
फोटो 26 एमएएचपी 16 परिचय-खिलाड़ी रोशनी व रेशमा का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते ग्रामीण। संवाद
चरखारी (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के करहराखुर्द गांव की दो बेटियों का कबड्डी की राष्ट्रीय टीम में चयन होने से उत्साह का माहौल है। बेटियों का गांव में भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र के युवाओं ने जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
रिहुनियां गांव निवासी नृपत कुशवाहा की बेटी रोशनी अपने मामा के यहां करहराखुर्द में रहती हैं। इसी गांव के राजेश अहिरवार की बेटी रेशमा भी कबड्डी की होनहार खिलाड़ी है। पिछले दिनों आयोजित कबड्डी के जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल में दोनों ने सफलता हासिल की थी। दोनों खिलाड़ियों ने कबड्डी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है।
गांव पहुंची दोनों बेटियों का ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। डीजे के साथ क्षेत्र के लोग जश्न मनाते रहे। इस मौके पर सनत राजपूत, धीरेंद्र, नरेश राजपूत, विकास शिवहरे, प्रवेश राजपूत, वासुदेव पाठक, महिपाल कुशवाहा, अजीत, जीतेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।