{"_id":"6adfa2f80b659582f4004f54","slug":"public-works-department-engaged-in-filling-potholes-on-husaina-road-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146880-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: हुसैना मार्ग के गड्ढे भरने में जुटा लोक निर्माण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: हुसैना मार्ग के गड्ढे भरने में जुटा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। गहरौली से बांदा को जोड़ने वाला हुसैना मार्ग जर्जर अवस्था में है। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार से सड़क के गड्ढे भरने व झाड़ियों को कटवाने का काम शुरू करा दिया।
करीब ढाई किलोमीटर लंबा मार्ग देखरेख के अभाव में खराब हो गया था। इसपर 18 से 20 बड़े गड्ढे बन गए थे जिससे रोजाना सैकड़ों स्कूली वाहन, बाइक सवार और पैदल यात्री गुजरते थे। गड्ढों के कारण आए दिन हादसों का डर बना रहता है। सड़क किनारे बबूल की झाड़ियों की भरमार है जिससे राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी।
बीते दिनों एसकेडी स्कूल और एसपीआरडी पब्लिक स्कूल के संचालकों ने अपने खर्चे पर जेसीबी मशीन लगाकर करीब 500 मीटर तक के गड्ढे भरवाए थे। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में ढाई किमी सड़क पर 20 गड्ढे शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लोकनिर्माण विभाग हरकत में आया। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राहुल माली ने बताया कि हुसैना सड़क में गड्ढे भरवाने का काम जारी है। सड़क किनारे उगी बबूल की झाड़ियां भी कटवाई जा रही हैं।