{"_id":"6295bff15b0e4e7ae63f81b0","slug":"married-woman-dies-due-to-burning-under-suspicious-circumstances-in-hardoi-father-of-the-deceased-accuses-in-laws-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Crime: महिला का हाथ-पैर बंधा अधजला शव मिला, पास में मिला ये सामान देख पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Crime: महिला का हाथ-पैर बंधा अधजला शव मिला, पास में मिला ये सामान देख पुलिस भी हैरान
Tue, 31 May 2022 12:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 31 May 2022 12:44 PM IST
सार
पाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या के बाद जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के पाली में सोमवार देर रात रूबी का अधजला शव कोठरी में पड़ा मिला। उसके दोनों हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे। शव के पास में प्लास्टिक की बोरी व अधजले पुराने कपड़े पड़े मिले। ससुरालियों ने घटना की सूचना मृतका के पिता अरुण कुमार को दी। देर रात पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी को ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर चचेरे देवर दीपक व ससुर दिनेश पाल ने उसकी हत्या कर शव जला दिया। घटना के बाद से दोनों फरार हैं। मृतका के दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर चचेरे देवर व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन