फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   married lady returned alive after funeral

अंतिम संस्कार के बाद जिंदा लौट आई अनुपम... 

Fri, 21 Jul 2017 11:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
married lady returned alive after funeral
अनुपम - फोटो : अमर उजाला
यह कहानी बिल्कुल फिल्म जैसी है। ग्यारह दिन पूर्व मृत घोषित की गई विवाहिता जिंदा लौट आई और वह अपने प्रेमी संग मिली। इस मामले का रहस्योद्घाटन भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं। दरअसल, पुलिस के गले से ये कहानी उतर ही नहीं रही थी। इसलिए जांच पड़ताल जारी रही और फिर सामने आई चौंका देने वाली हकीकत...
विज्ञापन

 

married lady returned alive after funeral
अनुपम - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने अपनी दो टीमों को जांच पर लगा रखा था। उन्होंने दिन रात एक करके इस रहस्य पर पर्दा उठाने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने बताया पूरा मामला सर्विलांस पर लगे फ़ोन से खुला। फिर तो कड़ी से कड़ी जुड़ती चली गई।

औरैया गांव के कंकोर के पास रुरुआ ग्राम के निवासी रसिक की पत्नी घर से लापता हो गई थी। तब पति ने थाने में पड़ोस में रहने वाले एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी की वह उसकी पत्नी को बहला फुसला कर ले गया। इसके बाद 10 जुलाई को गांव के पास ही जंगल में झाड़ियों में चाकुओं से गुदा हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ।

शव का चेहरा काफी ख़राब हो गया था। पति, पिता व अन्य परिजनों ने कपड़ों व अन्य सामान के आधार पर शव की शिनाख्त अनुपम के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के बाद रसिक ने अज्ञात महिला को पत्नी का शव समझ के अंतिम संस्कार कर दिया है। 

इस मामले में नया मोड़ तब आया...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर मृत मिली महिला कौन थी..? 

married lady returned alive after funeral
डेमो
जब विवाहिता के सर्विलांस पर लगे फ़ोन से जानकारी हुई की फ़ोन का इस्तेमाल चेन्नई व दिल्ली के शहर में हो रहा है। पुलिस द्वारा जांच करने के दौरान अनुपम अपने प्रेमी के साथ मुरादाबाद में मिली। वहां से पुलिस के साथ युवती व उसके प्रेमी को कानपुर को पकड़ कर लाया गया है। 


11 दिन पहले मृत बताई गई अनुपम आखिर जिंदा निकली। पुलिस भी युवती के जिंदा मिलने पर हैरान है। लेकिन जुलाई 10 को मिला चाकुओ से गुदा शव आखिर किस महिला का था? किसने उसकी हत्या कर शव को इस अवस्था में  झाडियो में फेंका? यह सवाल पुलिस को परेशान कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मिले अज्ञात महिला के शव के संबंध में नए सिरे से जांच की जाएगी। 
 

विज्ञापन

मुरादाबाद में मिली अनुपम 

married lady returned alive after funeral
डेमो
प्रेमी साथ मुरादाबाद में मिली अनुपम 
पति द्वारा पड़ोस में रह रहे जिस युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई वह उसको दिल्ली छोड़ कर वापस आ गया था। वह वहां से अपनी प्रेमी के साथ मुरादाबाद चली गयी। पिता को शक था की जो शव बरामद हुआ है वो उनकी बेटी का नहीं है जिसकी वजह से 25 जुलाई को डी एन ए जांच कराई गयी।23 जुलाई को तेरहवीं का आयोजन था व रिश्तेदारों को तेरहवीं भोज का निमंत्रण चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed