{"_id":"6a049ecb56ece653710c4699","slug":"marriage-arranged-after-a-romance-on-instagram-a-different-man-turned-out-to-be-groom-during-wedding-ceremony-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिट गए दूल्हे राजा: इंस्टाग्राम पर मोहब्बत के बाद तय हुई शादी, जयमाल में दूसरा निकला दूल्हा, फिर हुआ ये सब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिट गए दूल्हे राजा: इंस्टाग्राम पर मोहब्बत के बाद तय हुई शादी, जयमाल में दूसरा निकला दूल्हा, फिर हुआ ये सब
Thu, 14 May 2026 05:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 14 May 2026 05:55 PM IST
सार
Hardoi News: शाहाबाद कोतवाली में दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूल्हा बनकर आए युवक की जमकर पिटाई हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती शादी तक जा पहुंची। युवक शाहाबाद आकर एक बार युवती से मिल भी गया। 12 मई को शादी की बात तय हुई। मध्य प्रदेश के छतरपुर से युवक अपने परिचितों के साथ शाहाबाद आया। यहां युवती ने यह कहकर शादी करने से इनकार कर दिया कि जो युवक पहले मिल गया था, वह कोई और था। इसके बाद शादी के लिए सजे लॉन में युवक और उसके साथियों की पिटाई हुई। बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
शाहाबाद नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती के माता पिता की मौत हो चुकी है। बड़ी बहन की शादी हो गई है। युवती ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती मध्यप्रदेश के भोपाल निवासी राहुल मिश्रा से हुई थी। राहुल ने खुद को भारतीय सेना में कार्यरत बताया था। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। दावा है कि राहुल ने शाहाबाद आकर उससे शादी करने की बात कही। युवती की बड़ी बहन की सहमति से 12 मई को शादी की बात तय हो गई।

दूल्हे को देखा अचरज में पड़ी दुल्हन
मंगलवार को बरात पहुंची, तो जमकर खातिरदारी भी हुई। इसी बीच युवती ने दूल्हे को देखा, तो वह अचरज में पड़ गई। युवती का कहना था कि उससे मिलने आया राहुल दूसरा है, जबकि दूल्हा बनकर आए शख्स से उसकी कोई बात नहीं हुई। इसको लेकर मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मध्य प्रदेश के छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गटवेरा निवासी देवेंद्र सिंह परमार, मंगलदीन, रामऔतार वाजपेयी, मुकेशन सेन, लखरावन निवासी मुलायम यादव और पहाड़िया निवासी शरीफ को गिरफ्तार कर लिया। दूल्हा बनकर आए देवेंद्र का दावा है कि युवती की बातचीत उसी से होती थी। किसी राहुल को न जानने की बात भी उसने कही। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि राहुल मिश्रा समेत 10 लोगों पर धोखाधड़ी और षड़यंत्र रचने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अभी से क्या बताएं, विवेचना में पता चलेगा
कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर पूर्व में आया शख्स दूसरा था तो फिर देवेंद्र को कैसे पता चला कि बरात लेकर कब और कहां जाना है। सवाल यह भी है कि अगर बातचीत देवेंद्र से हो रही थी तो फिर राहुल बनकर कौन युवती से मिलने गया था। कोतवाल का कहना है कि सीडीआर और साइबर विशेषज्ञों की मदद से विवेचना में काफी कुछ साफ हो जाएगा।